Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: घाटकोपर में एक 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी घाटकोपर पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सुलझा ली है। वारदात के बाद पुलिस की 10 टीमों ने घटनास्थल और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला और उसमें से एक संदिग्ध को चिह्नित करके गिरफ्तार किया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी मृतका की सौतेली बहू निकली।​मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार (26/11/2025) की शाम 6:00 बजे से पहले, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई के हिमालय सोसाइटी, एन एस एस रोड पर रहने वाली 65 वर्षीय महिला शहनाज अनीस काजी को…

Read More

मुंबई: बांद्रा पूर्व स्थित बेहराम पाड़ा में गुरुवार को घटित हुई एक सनसनी खेज घटना में एक महिला की उसके शौहर ने हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर हमला करके मौत गले लगा लिया। स्थानीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी का गला चीर दिया बाद में उसी शस्त्र से उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।​बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाला शौहर ऑटो रिक्शा चालक था। उसने अपने घर…

Read More

मुंबई: बांद्रा-पूर्व के खेरवाड़ी बाजार रोड स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान से लगभग 40 लाख रुपए के सोने के गहने चुराकर भागे चार आरोपियों के गिरोह को निर्मल नगर पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।ग्राहक बनकर आए थे आरोपीनिर्मल नगर पुलिस थाने की हद में रहने और स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाने वाले कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह तीन लोग उनकी दुकान में ग्राहक बनकर आए थे, जिनमें दो युवक और एक युवती शामिल थी। दुकानदार काउंटर पर गहनों का बैग रख कर दिखा…

Read More

मुंबई: ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित डायघर इलाके में पलावा खाड़ी के पास सूटकेस में मिली 25 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का लिव-इन पार्टनर ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बीते शनिवार को डायघर के पलावा स्थित देसाई खाड़ी के किनारे एक लावारिस सूटकेस मिला था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायघर पुलिस की टीम ने सूटकेस खोला तो वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया। क्योंकि सूटकेस…

Read More

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले साल 2024 में दुनिया भर में हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या उसके किसी करीबी व्यक्ति ने की। इस तरह से लगभग 50,000 महिलाओं और लड़कियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। संयुक्त राष्ट्र ने महिला हिंसा के खिलाफ लड़ाई में कोई प्रगति नहीं होने पर भी गहरा खेद व्यक्त किया है।संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) और यूएन वीमेन (UN Women) ने महिला हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट में बताया है कि 2024 में लगभग 50,000 महिलाओं…

Read More

पालघर: महाराष्ट्र के वसई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दीवानमाण इलाके में एक क्लोरीन सिलिंडर लीक हो गया। इस रिसाव के कारण हवा में जहरीली गैस फैल गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर के समय वसई पश्चिम के दीवानमाण क्षेत्र में अचानक हवा में हरे रंग की गैस फैल गई। इससे इलाके के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।कई लोगों ने मतली, उल्टी और आंखों में जलन की शिकायत की, जबकि…

Read More

​मुंबई: पूर्वी अफ्रीका के देश इथियोपिया में 12,000 साल से सो रहाहैली गुब्बी ज्वालामुखी अचानक जाग गया है। इसमें हुए विस्फोट का असर मुंबई सहित भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया जा रहा है। ज्वालामुखी से उठा राख का एक विशाल बादल (volcano ash) भारत के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया है, जिससे विमानों के संचालन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।राख के घने बादल के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने समय रहते विमान कंपनियों को प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने, मार्ग बदलने और सतर्क रहने के निर्देश…

Read More

मुंबई: मुंबई में साइबर सेंधमारी अर्थात वित्तीय धोखाधड़ी (फाइनेंशियल फ्रॉड) के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। वर्ष 2020 से अब तक ऐसे लगभग 20,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें पीड़ितों के लगभग 2,000 करोड़ रुपए से अधिक डूब गए हैं, जबकि बरामदगी नाममात्र की ही हुई है। व्यवसायी महिलाओं से लेकर सेवानिवृत्त लोग तक, पीड़ित न सिर्फ़ परिष्कृत ढंग से कार्ड क्लोनिंग और डेटा चोरी करने वाले स्कैमर के जाल में फंस रहे हैं, बल्कि आरबीआई के ज़ीरो-लायबिलिटी नियमों के बावजूद मुआवज़ा देने से इनकार करने वाले बैंकों से भी जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के व्यक्तिगत सहायक (पीए) अनंत गर्जे को सोमवार की रात 1 बजे वरली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अपनी पत्नी डॉ. गौरी पालवे गर्जे को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप है।27 तक पुलिस हिरासतकोर्ट में पेश किए जाने पर अनंत के वकील एड. मंगेश देशमुख ने ये कहते हुए पुलिस हिरासत का विरोध किया कि डॉ. गौरी के परिवार को शादी से पहले ही अनंत के प्रेम संबंध के बारे में बताया गया था। इसके अलावा खुदकुशी के समय गौरी…

Read More

ठाणे: मुंबई से सटे ठाणे जिले में सोमवार को पलावा क्षेत्र स्थित देसाई नाले (देसाई क्रीक) के किनारे एक सूटकेस में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला। प्रथम दृष्टया मृत महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास होने का अनुमान पुलिस ने लगाया है।अनुमान है कि महिला की करीब 48 घंटे से अधिक पहले गला घोंटकर हत्या की गई होगी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के मकसद से सूटकेस में भर कर नाले के पास लाया गया होगा। लेकिन शव भारी होने या किसी और वजह से आरोपी शव को नाले के किनारे फेंक कर भाग गया होगा।…

Read More