Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हुई भीषण बादलफट की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मिशन स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है. ताकि वहां फंसे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें सुरक्षित राज्य में वापस लाया जा सके. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उत्तराखंड के वित्त सचिव दिलीप जवतकर और पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) निलेश भरणे से संपर्क कर महाराष्ट्र के पर्यटकों को तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है.पवार ने कहा, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर पर्यटक सुरक्षित घर लौटे और उनके…
मुंबई. महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने घोषणा की कि महायुति सरकार राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कैंसर रोधी वैक्सीन उपलब्ध कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है. यह घोषणा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर की गई. राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की “सजगते से सशक्तिकरण की ओर” शीर्षक से एक विशेष अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को मुंबई स्थित महिला विकास महामंडल सभागृह में महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से एक नि:शुल्क एचपीवी (HPV) टीकाकरण…
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी एक प्रमोशनल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं. क्योंकि उनकी इस वीडियो को 1.9 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. एक प्रसिद्ध होटल चेन के साथ कोलेब्रेशन में बनाए गए इस वीडियो की खास बात यह है कि यह वीडियो सिर्फ़ 8 हफ्तों में इतना वायरल हुआ है. दीपिका का ये वीडियो इंस्टा की अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई रील बन गई है.फैंस ने मनाया सोशल मीडिया पर जश्नदीपिका की इस उपलब्धि को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी. किसी…
‘सैयारा’ के 500 करोड़ की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने के साथ, वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने उन सभी दर्शकों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने ‘सैयारा’ को अपने दौर की सर्वोच्च प्रेम कहानी बनाया. पहली फिल्म होने के बावजूद, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली प्रेम कहानी, सैयारा ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करके इतिहास रच दिया है. अक्षय विधानी द्वारा निर्मित यह फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा की सबसे बड़ी डेब्यू फिल्म है. फिल्म ने दोनों सितारों को जेनरेशन जी और देश का लाडला बना दिया है. निर्देशक…
मुंबई. एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार इन दिनों राज्य की सत्तारूढ़ महायुति के खिलाफ चुन चुन कर मुद्दे ढूंढ रहे हैं और महायुति सरकार की नाक में दम कर रहे है. मंत्री माणिकराव कोकाटे एवं मेघना साकोरे-बोर्डिकर के बाद उन्होंने सत्तारूढ़ महायुति की प्रवक्ता रही वकील आरती साठे के जज बनने का मुद्दा उठाकर बीजेपी को बगलें झांकने को मजबूर कर दिया है.भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. विपक्ष इस नियुक्ति को लेकर काफी आक्रामक रहा है. रोहित पवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर…
मुंबई. देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों प्रकृति कोपायमान हो गई है. हर्षिल घाटी में थल सेना के बेस कैंप के पास बादल फटने के कारण आई आसमानी आफत (बाढ़) में कैंप और हैली पैड तबाह हो गया तो वहीं जवानों सहित करीब 200 लोग लापता हो गए हैं. घटना के वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा कि पानी की विशाल लहर ऊपर पहाड़ से तेज रफ्तार के साथ नीचे आती है. और जब तक लोग कुछ समझ या संभल पाते सब कुछ बह गया. लगभग 100 घरों वाले उस इलाके में सिर्फ मदद की गुहार और क्रंदन का…
प्रोजेक्ट उत्थान के तहत अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. मुंबई : मुंबई में प्राथमिक शिक्षा को मज़बूत बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के साथ प्रोजेक्ट उत्थान को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी बीएमसी मुख्यालय में संपन्न हुई, जहां अदाणी समूह को यह पत्र औपचारिक रूप से सौंपा गया. प्रोजेक्ट उत्थान, अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत…
7 से 9 ऑगस्ट तक रोमांच मुंबई : ‘ग्लोबल वेंचर्स’ के तहत काम करने वाली ‘अस्पेक्ट स्पोर्ट्स’ ने ‘प्रो गोविंदा लीग 2025’ के लिए ‘वाराणसी महादेव असेंडर्स’ का अधिग्रहण कर लिया है. पहले यह टीम ‘ओम ब्रह्मांड साई गोविंद पथक’ (मालाड पश्चिम) के नाम से जानी जाती थी. यह अधिग्रहण 74 लाख रुपए में हुआ है. अतः अब यह टीम ‘वाराणसी महादेव असेंडर्स’ के नए नाम से 7 से 9 अगस्त तक मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में होने वाली इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में भाग लेगी. अस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की कार्यकारी अध्यक्षा अक्षा कंबोज ने इस अधिग्रहण पर बोलते…
संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान की स्मर्णिका का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार द्वारा विमोचन
मुंबई. स्कूली विद्यार्थियों को नैतिक जीवन एवं चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाने वाली देश की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था “संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान” की नव प्रकाशित स्मर्णिका का विमोचन रविवार, 3 अगस्त, 2025 की शाम आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने अन्य अतिथियों के साथ किया.यह भव्य समारोह मुंबई के प्रभादेवी स्थित यशवंत भवन सभागार में बड़ी संख्या में आये शिक्षकों और नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस समारोह में सुप्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. अजीत गुंजीकर, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री गोविंद शेंडे, मुंबई क्षेत्र के धर्म…
मुंबई. एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट के भूम-परांदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राहुल मोटे मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ पाला बदल कर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हुए. इस मौके पर धाराशिव, अहिल्यानगर, अकोला जिलों से विभिन्न दलों के कई अन्य पदाधिकारी भी एनसीपी में शामिल हुए. नरीमन प्वाइंट स्थित राकां कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश समारोह में डीसीएम अजीत ने लोगों के सहयोग से समस्याओं के समाधान का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि दिवंगत यशवंतराव चव्हाण ने हमें समग्रता की राजनीति सिखाई और हम उस पर अमल कर रहे हैं. हम बिना किसी जाति, धर्म…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution