Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जाने लोकल ट्रेन इन दिनों भीड़ के कारण बढ़ते हादसों की वजह से कुख्यात हो रही हैं. लेकिन लोकल में भीड़ के कारण बेहाल यात्रियों पर चोरों का भी जमकर कहर टूट रहा है. भीड़ का लाभ उठाकर चोर यात्रियों की जेब, उनकी चेन, लैपटॉप और दूसरे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर रहे हैं. इनमें यात्रियों का मोबाइल चोरों का सबसे आसान निशाना बन रहा है. इस साल के अब तक के लगभग साढ़े 5 महीनों में चोरों ने लगभग 3249 मोबाइल फोन चुराए हैं. चोरी हुए मोबाइल फोनो में से ज्यादातर का…
मुंबई. डिजिटल इंडिया में साइबर सेंधमारी की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं. यह सच्चाई है कि ठगी की घटनाओं के अनुपात में पुलिस की कार्रवाई या सायबर सेंधमारों को रोकने में मिली सफलता का प्रमाण बहुत ही कम है. इससे साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं. आलम ये है कि पहले जो ठग दूर बैठकर केवाईसी, डेबिट / क्रेडिट कार्ड बंद होने या गिफ्ट, लॉटरी, डिस्काउंट के ऑफर के नाम पर ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि पूछकर लोगों को ठगते थे. अब वही ठग प्रत्यक्ष लोगों के घरों तक पहुंचने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला विनोबा भावे (वीबी)…
अंतर राष्ट्रीय योग दिवस आज वैसे तो जीरो (शून्य) और दशमलव दुनिया को भारत का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ तोहफा माना जाता है. लेकिन एक्ट्रेस मधुरिमा तुली के हिसाब से योग दुनिया को भारत का दिया गया बेस्ट तोहफा है. बतौर एक्ट्रेस आज की दौड़ भाग की जिंदगी में योग लोगों को चुस्त, तंदुरुस्त और तरोताजा रखने का बेस्ट माध्यम बन गया है. इसलिए पूरी दुनिया में योग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. मधुरिमा ने उपरोक्त बातें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कही हैं.आज (21 जून 2025) को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. अब से कुछ…
मुंबई. एकादशी तिथि श्रीहरि अर्थात भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय तिथियों में एक मानी जाती है. वैसे तो साल में 24 एकादशी पड़ती है. इनमें आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. इस एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. योगिनी एकादशी को संतान सुखदाई भी कहा जाता है. भगवान विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी तिथि इस साल शनिवार (21 जून 2025) को पड़ रही है. इस दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनुष्यों को सुख-समृद्धि और मोक्ष मिलता है.योगिनी एकादशी के दिन विधिविधान…
मुंबई : महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर की शताब्दी के अवसर पर यशवंतराव चव्हाण केंद्र में “सहकारी और सरकारी औद्योगिक संपदा पर राज्य स्तरीय सम्मेलन” का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि देश के नीतिगत निर्णयों में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं और 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने में व्यापार और उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे. सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उद्योग, मराठी भाषा…
कुर्ला – बांद्रा रेलवे मार्ग का मूल रेखांकन रद्द कर, मुंबई मेट्रो परियोजना के नाम पर रेलवे स्टेशनों की जमीन बदलने की एमएमआरडीए की साजिश को उजागर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पालक मंत्री एड. आशिष शेलार से औपचारिक पत्र के माध्यम से हस्तक्षेप की मांग की है. इस संदर्भ में पालक मंत्री शेलार की अध्यक्षता में मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी, एमएमआरडीए, मनपा, मेट्रो परियोजना तथा ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में गलगली द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीर मानते हुए एमएमआरडीए के अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया…
मुंबई. शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर वर्ली में आयोजित सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना उद्धव बालासाहेब साहेब ठाकरे (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे पर जोरदार पलटवार किया. शिंदे ने उद्धव को चेतावनी देते हुए कहा कि हमसे उलझने की कोशिश मत करना. छेड़ने और हमसे उलझने वाले को हम छोड़ते नहीं हैं. हमने ये तीन साल पहले ही दिखा दिया था.शिंदे ने कहा कि तीन साल पहले हमने आपका तांगा पलट दिया था और आपके घोड़े फरार कर दिए थे. उन्होंने आगे कहा कि यह एकनाथ शिंदे बालासाहेब और धर्मवीर आनंद…
मुंबई. महाराष्ट्र के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे) ने अपनी पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) व शिवसेना (शिंदे गुट) का स्थापना दिवस पूरी भव्यता से मनाया. इस मौके पर शिंदे और उद्धव ने एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए. मुंबई के षणमुखानंद हाल में आयोजित समारोह में उद्धव ने डीसीएम शिंदे और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी तोड़ी, पिता और चिन्ह चुरा लिया लेकिन फर्क भी ये लोग उद्धव ठाकरे को खत्म नहीं कर पाए.उद्धव ने कहा कि पैसा फेको तमाशा देखो, ऐसा चोरों का बाजार विरोधियों ने सजा रखा…
मुंबई. आधुनिक उड़न खटोले अर्थात हवाई जहाज विदेशों से सोना और मादक पदार्थों की तस्करी का आसान माध्यम बन गए हैं. कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट तथा राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) जैसी एजेंसियों की तमाम सतर्कता के बाद तस्कर तस्करी के नए नए तरीके अपना कर जांच अधिकारियों को झटका दे रहे हैं. अबू धाबी से लगभग दो करोड़ रुपए का सोना लेकर मुंबई पहुंचे ऐसे ही एक आरोपी की तस्करी की तरकीब देखकर कस्टम अधिकारियों के होश उड़ गए. आरोपी ने सोना मुंबई में हवाई जहाज में ही छोड़ दिया था लेकिन दो दिन बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर…
मुंबई. विलेपार्ले- पूर्व स्थित प्रतिष्ठित साठे कॉलेज में पढ़ने वाली तृतीय वर्ष इंजीनियरिंग की 21 वर्षीया छात्रा की गुरुवार को कॉलेज इमारत की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से मौत हो गई. छात्रा का नाम संध्या पाठक बताया जा रहा है. वह पालघर जिले के नालासोपारा क्षेत्र कि निवासी थी. सुबह में कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड और दो अन्य छात्रों ने मुख्य प्रवेशद्वार के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी थी. वे लोग वहां पहुंचे तो संध्या खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी मिली. उसे पास के गावड़े चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल ले जाया गया. वहां…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution