Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ट्रॉम्बे के चीता कैंप स्थित पायली पाड़ा की सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण को तुरंत हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. भू-माफियाओं को हमेशा के लिए सबक सिखाने के मकसद से उन्होंने अधिकारियों को राज्य की सभी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के बारे में जानकारी देने का सख्त आदेश भी दिया है.गुरुवार को इस संबंध में राजस्व मंत्री के कक्ष में आयोजित बैठक में विधायक प्रवीण दरेकर, अतिरिक्त कलेक्टर (मुंबई उपनगरीय) मनोज गोहल, आवास विभाग के डॉ. दादाराव दातकर, सहायक पुलिस आयुक्त राजेश बावरोही और शिकायतकर्ता निशांत घाडगे उपस्थित थे. झुग्गियों के…

Read More

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टूर पर जा रही है. 28 जून से शुरू होने वाले पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है. बाएं हाथ की स्पिनर व ऑल राउंडर राधा यादव को टीम इंडिया की ओर से लंदन का टिकट दिया गया है.बीसीसीआई ने कहा है कि महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव को शामिल किया है. शुचि बायीं पिंडली में चोट लगने के कारण दौरे से बाहर…

Read More

मुंबई. दक्षिण मुंबई के पॉश और वीवीआईपी लोगों के निवास स्थान के लिए मशहूर मालाबार हिल इलाके में सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ग्रांट रोड स्थित मालाबार हिल इलाके में मालाबार हिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस की इस कार्रवाई के कारण सेक्स रैकेट में धकेली गई 10 महिलाएं मुक्त कराई गईं हैं.मालाबार हिल पुलिस को सूचना मिली थी कि साईं धाम मंदिर के पास कुछ लोग सेक्स रैकेट चला रहे हैं. झांसा देकर आरोपी व्यक्तिगत लाभ के लिए महिलाओं से जिस्मफरोशी करा रहे थे. उक्त सूचना के…

Read More

प्रति वर्ष एक लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मुंबई. आईटीआई छात्रों को उनके अपने जिलों में ही स्थानीय उद्योगों में प्रशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) प्रदान की जाए, ऐसे निर्देश कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और क्षेत्रीय अधिकारियों को दिए हैं. इस निर्णय के चलते प्रशिक्षणार्थी छात्रों को अब अपने जिले के उद्योगों में वजीफे के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा. केंद्र सरकार के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का उपयोग करते हुए कुशल कारीगरों को आवश्यक प्रशिक्षण देने हेतु राज्य में ‘महाराष्ट्र अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना’ लागू की जा रही…

Read More

मुंबई. मुंबई का एक ऑटो रिक्शा चालक एक भी सवारी ढोए बिना प्रतिदिन हजारों रुपए की कमाई करता था. वह किसी से ठगी या जोर जबरदस्ती नहीं करता था. बल्कि लोगों का सामान संभालकर अपनी सेवा के बदले उनसे हजार से डेढ़ हजार रुपए वसूलता था. बांद्रा-पूर्व के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समक्ष लोगों का बैग, सामान संभाल कर प्रतिदिन हजारों रुपए की कमाई करने वाले उक्त ऑटो रिक्शा चालक का धंधा अब पुलिस ने बंद करा दिया है.मुंबई के बांद्रा कुर्ला बीकेसी स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के निकट ऑटो रिक्शा चालक की ‘अनोखी…

Read More

कुर्ला – पश्चिम स्थित भाभा अस्पताल की दूसरी मंज़िल पर स्थित डायलिसिस विभाग तक जाने वाली लिफ्ट पिछले एक महीने से बंद थी. इसके कारण डायलिसिस के लिए आने वाले गंभीर, वृद्ध और व्हीलचेयर पर निर्भर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. मरीजों के परिजनों ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली से इसकी शिकायत की थी. गलगली ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुंबई महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को लिखित रूप में शिकायत भेजकर उनका ध्यान आकर्षित किया. डॉ. विपिन शर्मा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के…

Read More

मुंबई. शिवसेना के मुख्य नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रेरणा तथा राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के विशेष सहयोग से शिवसेना विभाग क्रमांक 7 में विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर ने हर साल की तरह इस साल भी छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है.इन छतरियों का वितरण मानसून में नागरिकों की मदद के लिए बांद्रा – पूर्व / पश्चिम तथा विलेपार्ले विधानसभा चुनाव क्षेत्र की शिवसेना शाखाओं के मार्फत किया जाएगा. छाता वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री उदय सामंत साहब के हाथों एवं कर्जत निर्वाचन क्षेत्र के विधायक महेंद्र थोरवे की उपस्थित में उद्योग मंत्रालय…

Read More

मुंबई. द्वारिका माई चैरिटी संस्था ने कांदिवली – पूर्व के दुर्गा नगर समाज मंदिर हॉल में “जीवन संगिनी (कन्यादान)” कार्यक्रम आयोजित किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने स्वयं कन्यादान कर जोड़ों को आशीर्वाद दिया और क्षेत्र में १०१ विवाह सम्पन्न कराने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मुंबई अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय, महिला अध्यक्षा अनीता पांडेय, निशा चौबे, चंदा मिश्रा, संजना कहार, रानी पांडेय, वार्ड क्रमांक 39 अध्यक्षा नर्मदा पाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Read More

मुंबई. कुर्ला में वट पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंगलवार वट वृक्ष की पूजा करने गई महिलाओं को कुछ कट्टरपंथियों के विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि इस प्रकरण में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एंट्री होते ही पूजा का विरोध कर रहे लोग पीछे हट गए. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कनकिया मॉल, कुर्ला बस डिपो के पास स्थित एक वट वृक्ष की पूजा स्थानीय महिलाएं हर साल वट पूर्णिमा के दिन करती रही हैं. लेकिन मंगलवार को वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची महिलाओं को क्षेत्र के एक बड़े होटल संचालक ने कुछ अन्य लोगों के साथ…

Read More

मुंबई. लाडली बहन योजना के कारण सरकारी तिजोरी पर भार बढ़ गया है. इसका परिणाम दूसरे विभागों और योजनाओं पर पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार ने शराब पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस वजह से शराब महंगी हो गई है और इसका खामियाजा शराब के शौकीनों को भुगतना पड़ेगा. हालांकि यह निर्णय राज्य की महिलाओं के लिए अच्छा साबित होगा. क्योंकि शराब महंगी होने से लोग कम शराब पिएंगे.सरकारी आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार अब राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के मार्फत शराब बिक्री पर ज्यादा…

Read More