Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल को 11 साल पूरे हो गए हैं. इस अवधि में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने वाली पुस्तक ‘सेवा और सुशासन के 11 वर्ष’ का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विमोचन किया. इस पुस्तक में मोदी के 11 साल के कामकाज की समीक्षा है. पुस्तक के विमोचन के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत बनने के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ा है. एक परिवर्तनकारी दशक पूरा करने की यह एक दशक लंबी यात्रा है. यदि हम मोदी सरकार को एक शब्द में वर्णित…
मुंबई. वट पूर्णिमा पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने व वट वृक्ष की पूजा करने की परंपरा रही है. इस अवसर पर व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के पूर्व नगर सेवक व बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक चंद्रशेखर वायंगणकर के प्रयासों से पूर्व मंत्री और विधायक एड. अनिल परब ने खार पूर्व, जयहिंद नगर क्षेत्र स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से सटे सर्विस रोड पर वट वृक्ष के चबूतरे का निर्माण कराया. इस सहयोग के लिए ‘माई भवानी (महाराष्ट्र की संस्कृति) महिला मंडल, जयहिंद नगर तथा शिवसेना शाखा क्रमांक 95…
मुंबई. मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें मुंबईकरों के लिए डेथ लाइन साबित होने लगी है. लोकल से सफर के दौरान प्रतिदिन औसतन 15 से 20 लोग हादसों का शिकार होते हैं इनमें से लगभग आधे यानी 8 से 10 लोगों की मौत हो जाती है. यात्रियों की लापरवाही के अलावा सीमित संसाधनों में चलने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ हादसों की एक बड़ी वजह बन रही है. भीड़ और कुछ तकनीकी खामियों के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों में सोमवार को हुई घटना ने पूरे देश को दहला दिया.मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों…
मुंबई. इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. राजा का कत्ल उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने ही करवाया था. पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनम ने राज के कत्ल की साजिश शादी से 8 दिन पहले ही रच ली थी. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मध्य प्रदेश से तो वहीं सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है.सोनम से राजा की शादी 11 मई को हुई थी. शादी के बाद राजा ने हनीमून के लिए वैष्णो देवी जाने की योजना बनाई थी. लेकिन सोनम…
मुंबई. विवाहित बेटे और बहू की साथ रखने की जिद एक 55 वर्षीया महिला के लिए काल बन गई. रात को सोते समय महिला को 60 वर्षीय सिरफिरे पति ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय राम मनोहर नामपिल्ले, वर्ली के सिद्धार्थ नगर स्थित पंकज हवेली भवन में अपनी पत्नी लता और बेटे और बहू के साथ रहते थे. कुछ साल पहले तक वह खाड़ी देश कतर की एक कंपनी में का काम करते थे. लेकिन फिलहाल सेवानिवृत हो गए थे. राम…
गढ़चिरौली. मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि गढ़चिरौली जिला मेरे विकास एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता पर है राज्य सरकार के प्रत्येक विभाग को यह याद रखना चाहिए. गढ़चिरौली जिला नियोजन भवन में आयोजित मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यों में गढ़चिरौली को सर्वोपरि स्थान देते हुए विकास कार्यों को उसी अनुरूप क्रियान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक में सह पालकमंत्री तथा वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, अपर मुख्य सचिव मिलिंद म्हस्कर , अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक नरेश झुरमुरे, मुख्य वन संरक्षक जितेंद्र रामगावकर, सांसद नामदेव…
मुंबई. चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि स्टेशन के दक्षिणी (इरोस) छोर पर सबवे के पास स्थित कैंटीन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. हालांकि और ज्यादा फैलने से पहले दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.मिली जानकारी के अनुसार, चर्चगेट रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित मोनजीनीस शॉप में 5 जून को लगभग 5.27 के दौरान अचानक आग लग गई. थोड़ी देर में ही आग ने भयानक रूप ले लिया. अंदर से आग की लपटें उठने लगी और हर तरफ धुआं गुब्बार छा…
मुंबई. पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में उतरने के प्रयास के दौरान हादसे का शिकार हो गया. पटरियों के पास लगी लोहे की ग्रिल में लगी रॉड उसके गले में घुस गई. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर के दौरान प्रतिदिन 8 से 10 लोग हादसाग्रस्त होकर अपनी जान गंवाते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना, बाहर लटकना व रेल पटरी पार करने जैसी अपनी गलतियों के कारण ही हादसे का शिकार होते…
मुंबई : ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी कंपनी अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रगति की एक अहम जानकारी साझा की है. कंपनी ने अपने सभी परिचालनों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को काफी हद तक कम करने और चरणबद्ध तरीके से खत्म करने में सफलता हासिल की है. पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कंपनी ने 3.8 मीट्रिक टन से अधिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा है, जो अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की स्थाई विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता…
‘मुंबई. बांद्रा-पूर्व, के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित सेबी (एसईबीआई) भवन बीकेसी की मांद बन गया है. मंगलवार-बुधवार की रात सेबी भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक अजगर सांप के सपोले (बच्चे) को सड़क पर घूमते देखा गया. बताया जा रहा है कि सेबी भवन के बीते 5 दिनों में अजगर के करीब 12 सपोले मिले हैं. इससे आसपास क्षेत्र के लोग भी सकते में आ गए हैं.मिली जानकारी के अनुसार, धारावी नेचर पार्क स्थित सर्प मित्र संस्था वापरा (डब्ल्यू.ए.पी.आर.ए.) से जुड़े सर्पमित्र अतुल कांबले को मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे फोन पर बीकेसी स्थित…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution