Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर घाटकोपर क्षेत्र में रविवार की शाम घटित हुई एक सनसनीखेज घटना में एक 30 वर्षीय कार चालक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कार को खतरनाक ढंग ओवरटेक करने का विरोध करने की वजह से हुए कार चालक का स्कूटी चालक से विवाद हुआ था. इस दौरान स्कूटी चालक ने कार चालक पर चाकू से हमला बोल दिया था. मृतक कार चालक का नाम जीशान पटेल बताया जा रहा है. जबकि आरोपी स्कूटी चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार, जीशान शेख अपने दोस्त…

Read More

मुंबई. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार में छगन भुजबल का मंत्री बनना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है. भुजबल के मंत्री बनने से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी मंत्री और भाजपाई ने गिरीश महाजन भी नाराज नजर आ रहे हैं. महाजन ने रविवार को भुजबल पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो उन्हें तीसरा उप मुख्यमंत्री भी बना सकते हैं.बता दें कि महायुति सरकार में रायगढ़ और नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है. पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी की मंत्री अदिति तटकरे को रायगढ़ और…

Read More

मुंबई. मस्जिद बंदर इलाके में रहने वाली एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में मुंबई की पायधुनी पुलिस ने शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. किशोरी कॉलेज में पढ़ती थी जबकि युवक पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. ये भी दवा किया जा रहा है कि आरोपी युवक के छात्रा के साथ प्रेम संबंध थे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी, चरनी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बैंकिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। किशोरी ने 8 मई को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उस दिन वह…

Read More

मुंबई. मानसून के आगमन से पहले बेमौसम की बारिश आसमानी आफत के रूप में महाराष्ट्र पर कहर ढा रही है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इससे किसानों की कमर ही टूट गई है. लेकिन अब ये आसमानी आफत मुंबई तक पहुंच गई है.मुंबई में पिछले कुछ दिनों से रह रह कर कभी हल्की तो कभी बारिश हो रही है. लेकिन मौसम विभाग ने अब तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसी के साथ नागरिकों के लिए चेतावनी भी जारी की…

Read More

मुंबई. भारत के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी लगातार बढ़ती जा रही है. एप्पल के बाद अब ट्रंप ने स्मार्टफोन बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग को भारत में कारोबार समेटने का निर्देश दिया है. एप्पल की तर्ज पर ट्रंप ने सैमसंग को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन अमेरिका में मैन्यूफैक्चर नहीं करती हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत रेसीप्रोकल टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे मित्र रहे ट्रंप दूसरे कार्यकाल में सबसे बड़े बैरी बन गए हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास…

Read More

मुंबई. दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित मस्कटी कोर्ट बिल्डिंग के फुटपाथ पर सो रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात हत्यारे ने सिर पर पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया. नासिकराव तिरपुडे मार्ग के फुटपाथ पर शुक्रवार की रात लगभग 11.45 बजे घटित हुई इस घटना के कारण मुंबई में एक बार फिर से सिरफिरे पत्थर मार हत्यारे के आने की आशंका से लोग सहम उठे.हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी तब सामने आई जब घटना स्थल के पास खड़े दोपहिया वाहन का मालिक अपनी बाइक लेने पहुंचा. शेयर बाजार में ब्रोकर…

Read More

मुंबई. उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नवी मुंबई निवासी महिला की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में सामने आई है. दोनों मूलरूप से हरियाणा के निवासी हैं और नवी मुंबई में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.नवी मुंबई के उल्वे क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 5 स्थित विजय लक्ष्मी टावर निवासी अलविना सिंह उर्फ अलविना आदम अली खान नामक महिला की 18 मई की रात उसके घर से लगभग 60 मीटर की दूरी पर गला चीर…

Read More

पुणे. यरवदा केंद्रीय कारागार के कैदियों के लिए विभिन्न धर्मार्थ संगठनों द्वारा धार्मिक, सामाजिक, मनोरंजक और परामर्श गतिविधियों का संचालन किया जाता है. इसी तरह शनिवार को टाटा ट्रस्ट्स प्रयास और इंडिया विजन फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा “स्वर आकाश गाणी तुमची आमची”, औंध, पुणे की मदद से जेल के कैदियों के लिए मनोरंजक गीतों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न देशभक्ति हिंदी, मराठी गीतों की प्रस्तुति की गई. इसमें शिल्पा गोडबोले, स्वाति कुलकर्णी, केतगी वागले, चेतन्या वागले, सुनील गाडे, अश्विन परमार, महेश लाहेगुडे ने प्रस्तुति दी. कैदियों ने इस घटना पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी.इस…

Read More

मुंबई. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पुणे द्वारा आयोजित “परिवर्तन प्रिज़न टू प्राइड” पहल के तहत शुक्रवार को विश्व शतरंज संगठन फीडे (FIDE) द्वारा एशियाई अंतर-कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी. इस मौके पर यरवदा केंद्रीय जेल के कैदियों ने “रजत पदक” जितने के साथ-साथ अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली विश्व अंतर-कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान प्राप्त किया.इससे पहले भी यरवदा केंद्रीय कारागार बंदी दल ने विश्व अंतर कारागार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में वर्ष 2022 में “कांस्य पदक” और वर्ष 2023 में “स्वर्ण पदक” जीता था. यरवदा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक सुनील…

Read More

मुंबई. उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को भले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में मंत्री बनने की लिए लगभग 6 महीने तक इतजार करना पड़ा. लेकिन मंत्री बनने के बाद भुजबल के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. इसी के साथ ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि वरिष्ठता और सीएम फडणवीस के साथ अच्छे संबंधों के कारण नासिक का पालक मंत्री पद भी भुजबल को मिल जाएगा. गुरुवार को नासिक में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में भुजबल ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि…

Read More