Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. कुर्ला और सायन रेलवे स्टेशनों के बीच 11 अप्रैल को घटित हुई खुदकुशी के मामले में कुर्ला रेलवे पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास व साले को गिरफ्तार किया है.रेलवे पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 अप्रैल की रात 10.15 बजे के दौरान एक युवक कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के आगे कूद गया था. मामले की जांच के दौरान मृतक की पहचान मारूफ के रूप में सामने आई. मृतक की बहन द्वारा कुर्ला जीआरपी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, मारूफ को उसकी 26 वर्षीय पत्नी हसीना खातून के चरित्र पर शक था.…

Read More

मुंबई. बांद्रा, खार और सांताक्रुज पूर्व क्षेत्रों में होने वाली कम दबाव तथा दूषित जलापूर्ति तथा सड़कों के गड्ढों के विरोध में शिवसेना यूबीटी ने गुरुवार को मुंबई महानगर पालिका के एच पूर्व विभाग कार्यालय पर हंडा मोर्चा निकाला. विभाग प्रमुख व विधायक एड अनिल परब के मार्गदर्शन में निकाले गए इस मोर्चे में विधायक वरुण सरदेसाई, पूर्व नगरसेवक राजू भूतकर, चंद्रशेखर वायंगणकर, हाजी हलीम खान, उदय दलवी सहित क्षेत्र के तमाम उपविभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, अन्य महिला-पुरुष पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.मोर्चे में शामिल लोग पानी दो नहीं तो कुर्सी खाली करो, कचरे पर कर रद्द करो…

Read More

मुंबई. आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके ठगी करने वाले सायबर अपराधी दुनिया भर की पुलिस और जांच एजेंसियों पर भारी पड़ रहे हैं. एक तरह से कह सकते हैं कि पुलिस डाल डाल चलती है तो साइबर अपराधी पात पात. एक ऐसे ही मामले में मुंबई पुलिस की साउथ साइबर सेल ने एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने उस एचएसआरपी अर्थात उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट को अवैध कमाई का जरिया बना लिया, जिसे सरकार वाहनों के कारण होने वाले अपराध रोकने के लिए लाई है. आरोपी एचएसआरपी के लिए पंजीकरण कराने के हेतु बनाई गई…

Read More

मुंबई. साइबर क्राइम इन दिनों पूरी दुनिया की पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं. दूर, अज्ञात जगह बैठे साइबर सेंधमारों को पकड़ना बेहद मुश्किल काम है लेकिन समय पर शिकायत करके उनके ठगी के प्रयासों पर नकेल लगाया जा सकता है. अर्थात डिजिटल अपराधियों को सिर्फ जागरूक रह कर रोका जा सकता है. इसके लिए मुंबई पुलिस ने डिजिटल रक्षक तैनात किए हैं. ये डिजिटल रक्षक मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन नंबर हैं जिसपर पीड़ित तुरंत शिकायत करके ठगी से बच सकते हैं. दैनिक जीवन में इंटरनेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल…

Read More

मुंबई . नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चार्जशीट दायर करने पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है. इसे सियासी षड्यंत्र बताते हुए बुधवार को मुंबई में कांग्रेस की ओर से ईडी कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया. इस मोर्चे को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान हुई धक्का मुक्की में कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ को हल्की चोट लग गई.सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई भाजपा के तानाशाही शासन के खिलाफ कांग्रेस की ओर से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा…

Read More

मुंबई. मुंबई में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुंबई पुलिस के लिए सार्वजनिक सेवा और पेशेवर आचरण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन कर्मयोगी का हिस्सा है, जिसका मकसद पुलिस को लोगों की जरूरतों के हिसाब से और कुशल बनाना है. ग्रेटर मुंबई पुलिस और इमार्टिकस लर्निंग का लक्ष्य अगले 11 महीनों में 40,000 पुलिस कर्मियों को कुशल बनाना है, जिसकी शुरुआत 500 चुने हुए मास्टर प्रशिक्षकों से होगी. यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी…

Read More

10 आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमतिमुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को हुई बैठक में महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 करोड़ लाभार्थियों को अनाज वितरित करने वाले राशन दुकानदारों का कमीशन 150 रुपए से बढ़ाकर 170 रुपए करने का निर्णय लिया गया. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित और नाफेड के माध्यम से उपलब्ध 10 आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति भी राशन दुकानों को दी गई. नए निर्णय से राशन दुकानदारों की कई वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है, जिसे लेकर उनकी संघटनाओं ने…

Read More

बोले, अगले पांच वर्षों में हर साल कम होगी बिजली की दरमुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को आर्वी में देश की जनता को बड़ा आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि 2026 तक राज्य के 80 प्रतिशत किसानों को पूरे साल व प्रति दिन 12 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही अगले पांच वर्षों में आम नागरिकों का बिजली बिल हर साल घटता जाएगा. विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वर्धा जिले में अपर वर्धा परियोजना, वाढवण-पिंपलखुटा आदि सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से कृषि के लिए पानी और बिजली उपलब्ध…

Read More

मुंबई. कल्याण में नाबालिग बच्ची की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी की लाश रविवार को सुबह फंदे से लटकती मिली. मृतक की पहचान विशाल गवली के रूप में सामने आई है. जेल प्रशासन का दावा है कि विशाल ने भोर में साढ़े 3 बजे के करीब जेल के शौचालय में तौलिए से बनाए गए फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद जेल प्रशासन संदेह के घेरे में आ गया है.बता दें कि विशाल गवली करीब 3 महीने से नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल में बंद था. विशाल…

Read More

मुंबई. आईपीएल का 29वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली केपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में जीत दर्ज करके मुंबई ने इस आईपीएल सीजन में पूरी रफ्तार से दौड़ रहे दिल्ली के रथ पर ब्रेक लगाने का काम किया. यह इस सीजन में दिल्ली की पहली हार है तो वहीं इससे पहले 5 मैचों में सिर्फ एक मैच जीतने वाली मुंबई ने इस 6 ठवें मैच को जीत कर अपने नाम दूसरी जीत दर्ज की है. अहम ये है कि मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर में हराया. इसमें बल्लेबाजी के दौरान…

Read More