Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. ऊंची अट्टालिकाओं में बाहर से बिना किसी सहारे के चढ़ कर चोरी करने वाले शातिर चोर को मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी इमारत के बाहरी भाग में लगे सीवर पाइप आदि के सहारे ऊंची इमारतों में चढ़ जाता था और खिड़की के रास्ते घरों में घुसकर चोरी कने के बाद चोरी के माल के साथ फिर उसी रास्ते से बाहर भी निकल जाता था. लाखों रुपए के गहने और नकदी की चोरी के ऐसे ही एक मामले की जांच के दौरान उक्त स्पाइडर मेन चोर मालाड पुलिस के रडार पर आया.मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को…

Read More

6 महीने से फरार था हत्यारामुंबई. ‘बंगाली बाबू’ के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, आज भी मुंबई सहित पूरे देश में फैंस के दिलों पर राज करते हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल में एक और मिथुन चक्रवर्ती था, जो कि मालदा जिले का निवासी था. बुकी का काम करनेवाले उक्त मिथुन चक्रवर्ती की करीब 6 महीने पहले हत्या कर दी गई थी. उस मामले में वांछित एक हत्यारे को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की यूनिट 1 ने शनिवार को बांद्रा-पूर्व स्थित खेरवाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है.मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि यूनिट 1 की…

Read More

मुंबई. चेंबूर स्थित डायमंड गार्डन इलाके में बीते बुधवार को सदरुद्दीन नामक शख्स पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शूटर को धारावी से जबकि मुख्य साजिशकर्ता को ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया है.मिली जानकारी के अनुसार, बेलापुर निवासी सदरुद्दीन 9 अप्रैल की रात 10 बजे के दौरान अपनी कार से मुंबई पनवेल हाइवे की तरफ जा रहा था. रास्ते में चेंबूर इलाके में बाइक आए शूटर सदरुद्दीन पर अचानक फायरिंग करके मौके से फरार हो गए थे. हालांकि शूटर का निशाना चूक गया और गोली लगने के बाद भी सदरुद्दीन बच गया.जमीन विवाद में जानलेवा…

Read More

मुंबई. मांडवा-मुंबई के बोट से समुद्र के रास्ते सफर करने वाले यात्रियों का एक बार फिर मौत से सामना हुआ. मुंबई से मांडवा की ओर जा रही एक यात्री बोट गंतव्य से करीब एक किलोमीटर हादसे का शिकार हो गई. हालांकि बोट पर सवार कर्मचारियों की सूझबूझ से बोट पर सवार सभी 130 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है तथा चालक दल बाद में हादसा ग्रस्त बोट को भी किनारे पर लाने में सफल हुआ.मिली जानकारी के अनुसार, अजंता कंपनी की एक यात्री बोट शुक्रवार को शाम 5.30 बजे के दौरान 130 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों के…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी (आईआईसीटी) की स्थापना मुंबई के गोरेगांव में की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुंबई देश का मनोरंजन उद्योग का प्रमुख केंद्र है और यह संस्थान भारत के रचनात्मक उद्योग को विश्व स्तरीय मंच प्रदान करेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया.यह घोषणा मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जिओ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘वेव्हज 2025’ कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. भारत…

Read More

बोले, समय पर पूरा करने के लिए एजेंसियों को समयबद्ध योजना बनानी होगीमुंबई. मुंबई में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं के समाधान हेतु सरकार आधारभूत संरचना परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है. इसी क्रम में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव के बीच दोहरी सड़क सुरंग (ट्विन टनल) परियोजना विकसित की जा रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथीगृह में इस परियोजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित सभी यंत्रणाएं समन्वय से कार्य करें और कालबद्ध नियोजन के माध्यम से परियोजना को समय पर पूर्ण करें.इस बैठक में मुख्य…

Read More

अधिकारियों को आर्थिक पक्ष की समीक्षा करने के निर्देशमुंबई. शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए ई-ट्रांजिट एक अच्छा विकल्प है और अधिकारियों को इसके आर्थिक पहलुओं की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही.पिंपरी-चिंचवड़ महानगर क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से ई-ट्रांजिट शुरू करने को लेकर HESS-AG कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ सह्याद्री अतिथिगृह में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने विचार व्यक्त किए.मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की व्यवहार्यता की जांच आवश्यक है और कंपनी को चाहिए कि वह अपने उत्पाद भारत में ही निर्मित…

Read More

मुंबई. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित जिओ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्हज 2025), जो 1 से 4 मे 2025 तक मुंबई में आयोजित होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट होगा. यह क्रिएटिव एंटरटेनमेंट क्षेत्र से जुड़ा है. इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी करने का सम्मान महाराष्ट्र को मिला है, जिससे मुंबई को ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब के रूप में पहचान मिलने वाली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भारत इस क्षेत्र का नेतृत्व करेगा. इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभ्युदयनगर की म्हाडा कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें पुनर्वास फ्लैट का न्यूनतम चटई क्षेत्र 620 वर्गफुट निर्धारित किया जाएगा. यह निविदा तात्कालिक रूप से शुरू की जानी चाहिए. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक प्रविण दरेकर, अजय चौधरी, पूर्व विधायक बाळा नांदगावकर, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयस्वाल और अभ्युदयनगर फेडरेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.इससे पहले तीन बार निविदा निकाली गई थी, जिसमें 635 वर्गफुट चटई क्षेत्र की शर्त थी. लेकिन विकासकों ने इसे अव्यवहारिक बताया था. इससे निविदाओं में…

Read More

मुंबई. भारतीय रेलवे की “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत महाराष्ट्र के कुल 132 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के जरिए देशभर के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री को धन्यवाद दिया. वैष्णव ने महाराष्ट्र में गुणवत्तापूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए उनकी सराहना की.इस योजना में शामिल कुछ…

Read More