मुंबई. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ (मुंबई प्रदेश) के नवनियुक्त अध्यक्ष पद एड. अवनीश सिंह का सम्मान में एक भव्य कांग्रेस सेवादल महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से सत्कार किया गया. रविवार, 20 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे, जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल, एन. एस. रोड, नवभारत नूतन विद्यालय के सामने, मुलुंड- पश्चिम में एड. सिंह का सत्कार समारोह आयोजित किया गया था. आयोजित किया गया.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के मार्गदर्शन में आयोजित सत्कार समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ
नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों तथा उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान शेट्टी ने अपने संबोधन में एड. सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी. शेट्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एड. सिंह के वर्षों के समर्पण, संघर्षशील नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए हमने उनका सत्कार किया. समारोह का समापन उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एड. अवनीश सिंह को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर हुआ.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution