मुंबई. मुंबई महानगर पालिका पर कब्जा जमाने और अपना महापौर बनाने की महत्वाकांक्षा को सिद्ध करने की तैयारियों में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व जुट गया है. बीजेपी ने शनिवार को अपने स्पेशल 29 नेताओं अहम जिम्मेदारी सौंप कर मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है.
मनपा चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी ने वार्डवार समीक्षा करने का निर्णय लिया है. इसके लिए बीजेपी के 27 प्रमुख नेताओं की मुंबई महानगरपालिका चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है. समिति की घोषणा करते हुए पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री एड. आशीष शेलार ने कहा कि विधानसभा चुनाव मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी के लिए मनपा चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त करना जरूरी हो गया है. इसके अलावा योजनाबद्ध तरीके से वार्डवार समीक्षा करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिलेवार पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. इन सदस्यों को 7 जुलाई 2025 तक भाजपा मुंबई कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. पार्टी की ओर से मुंबई के 6 जिलों के लिए 12 प्रमुख नेताओं को समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.

जिला जिम्मेदार नेता
उत्तर मुंबई विधायक अतुल भातखलकर
विधायक योगेश सागर
उत्तर पश्चिम मुंबई विधायक अमित साटम
विधायक विद्या ठाकुर
उत्तर पूर्व मुंबई विधायक मिहिर कोटेचा
पूर्व सांसद मनोज कोटक
उत्तर मध्य मुंबई विधायक पराग अलवानी
विधायक संजय उपाध्याय
दक्षिण मध्य मुंबई विधायक प्रसाद लाड
पूर्व विधायक सुनील राणे
दक्षिण मुंबई मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर

ये चुनाव प्रबंधन समिति के 27 सदस्य
एड. आशिष शेलार मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व मंत्री
एड. मंगलप्रभात लोढा कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र शासन
पीयूष गोयल सांसद, उत्तर मुंबई
अतुल भातखलकर विधायक
प्रवीण दरेकर विधायक
योगेश सागर महासचिव
अमित साटम महासचिव
संजय उपाध्याय महासचिव
सुनिल राणे महासचिव
मनोज कोटक पूर्व सांसद
गोपाल शेट्टी पूर्व सांसद
प्रसाद लाड विधायक
मिहिर कोटेचा विधायक
मनिषा चौधरी महिला सदस्य
विद्या ठाकुर महिला सदस्य
चित्रा वाघ विधायक
राजहंस सिंह विधायक
भारती लवेकर महिला सदस्य
विजय (भाई) गिरकर पूर्व विधायक
कृपाशंकर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा महाराष्ट्र
रवी राजा उपाध्यक्ष, भाजपा मुंबई
भालचंद्र शिरसाट प्रभारी, मनपा
प्रभाकर शिंदे गुट नेता
विनोद मिश्रा दल नेता
आशा मराठे पूर्व नगरसेविका
तेजिंदर सिंह तिवाना युवा मोर्चा अध्यक्ष
शीतल गंभीर देसाई अध्यक्ष महिला मोर्चा

5 उत्तर भारतीयों को भी मिली जिम्मेदारी
मनपा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बीजेपी में 7 हिंदीभाषियों को अहम जिम्मेदारी मिली है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक विद्या ठाकुर, संजय उपाध्याय, राजहंस सिंह, कृपाशंकर सिंह और विनोद मिश्रा हिंदी भाषी हैं. इनमें पांच लोग उत्तर भारतीय हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version