ठाणे: जिले के मुंब्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सड़क पार करते समय एक बुर्का पहने अज्ञात महिला ने तीन महीने की मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पार कराने के बहाने रची साजिश
पीड़ित महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है, जो पिछले चार महीनों से मुंब्रा-कौसा में अपने पिता के घर अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी। शिकायत के अनुसार, गुरुवार (22 तारीख) को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ तनवरनगर स्थित बहन के घर गई थीं। शाम को लौटते समय जब वह सड़क पार कर रही थीं, तब उनकी गोद में तीन महीने की छोटी बच्ची थी।
भरोसा बना ठगी की वजह
इसी दौरान बुर्का पहने एक अज्ञात महिला उनके पास आई और बोली, “छोटी बच्ची को मेरे गोद में दे दो, मैं भी सामने ही जा रही हूँ।” भरोसा करके मां ने बच्ची उसे सौंप दी। महिला डिवाइडर तक साथ चली, लेकिन जैसे ही सड़क पार हुई और मां ने पीछे मुड़कर देखा, तो वह महिला बच्ची समेत गायब थी।
पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version