नवी मुंबई से भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सिडको (CIDCO) के उप-अधीक्षक (भूमि अभिलेख) दिलीप बागुले को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 6 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
ये है मामला
आरोपी अधिकारियों ने नैना (एनएआईएनए) क्षेत्र में जमीन की नीलामी के बाद रिपोर्ट तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपए की मांग की थी।
सौदेबाजी के बाद 6 लाख रुपए की पहली किस्त लेते समय ACB की टीम ने बागुले और उनके एक साथी को दबोच लिया। इस कार्रवाई से सिडको विभाग में हड़कंप मच गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version