मुंबई: जहां एक ओर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेंदुओं का डर बना हुआ है। वहीं मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक पागल कुत्ते ने भारी आतंक मचा रखा है। गोरेगांव पश्चिम के विभिन्न इलाकों में इस कुत्ते ने अब तक करीब 20 से 25 राहगीरों को अपना शिकार बनाया है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कुत्ता गोरेगांव -पश्चिम स्थित मोतीलाल नगर, सिद्धार्थ नगर, प्रबोधनकार ठाकरे क्रीडा भवन परिसर आदि क्षेत्रों में सक्रिय है। इस वजह से इन इलाकों के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं।
हमले का तरीका और घायल लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता अचानक सड़क पर चलने वाले लोगों पर हमला करता है और काटने के बाद भाग जाता है। इसने लोगों के हाथ, पैर, पीठ, गले और यहाँ तक कि आँखों पर भी गंभीर घाव किए हैं। इस पागल कुत्ते के हमले में अब तक लंकेश्वर मिश्रा (36), सुप्रिया शर्मा (19), किरण कुशलकर (26), शोभा कुशलकर (54), धनराज पाटिल (45), महेश यादव (33) और रामसिंह भोई (50) सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए है।
पकड़ने की कोशिशें नाकाम : बीएमसी की टीम कुत्ते को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन कुत्ता हर बार-चकमा देकर भाग जाता है। उसकी लगातार बदले लोकेशन के कारण बीएमसी कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे पकड़ने में नाकाम हुए है।
मुंबई में 1,28,252 को श्वानदंश : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में बताया कि अकेले मुंबई में साल 2024 के दौरान 1,28,252 लोगों को कुत्तों ने काटा है। पूरे महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 40 लाख तक पहुँच गई है।
प्रशासन की तैयारी : सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र वेब पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर: 7564976649
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि लोग बिना किसी डर के सड़कों पर निकल सकें।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
