बंदी क्षमता और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
मुंबई : राज्य के कारागृहों के पुनर्विकास, स्थानांतरण और आधुनिकीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकल्पों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश गृह (ग्रामीण) राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिए हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 18 मई 2026 को आयोजित कारागृह समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर मंत्रालय में डॉ. भोयर की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें नागपुर, वर्धा और मुंबई मध्यवर्ती कारागृहों के स्थानांतरण व पुनर्विकास प्रकल्पों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में MSIDCO के प्रबंध संचालक ब्रिजेश दीक्षित, कारागृह महासंचालक सुहास वारके और गृह विभाग के सहसचिव सुग्रीव धपाटे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
इन प्रकल्पों की हुई समीक्षा
बैठक में मानखुर्द में आधुनिक बहुमंजिला कारागृह निर्माण, मंडाले में कारागृह मुख्यालय की प्रशासनिक इमारत, मड बेट (बोरिवली) में उच्च सुरक्षा कारागृह, मुंबई मध्यवर्ती कारागृह का पुनर्विकास, नागपुर मध्यवर्ती कारागृह का स्थानांतरण तथा वर्धा में नया मध्यवर्ती कारागृह और शासकीय आवास निर्माण जैसे प्रकल्पों की प्रगति का जायजा लिया गया. डॉ. भोयर ने कहा कि ये प्रकल्प राज्य की कारागृह व्यवस्था को आधुनिक बनाने और बंदी क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version