मुंबई. माघी गणेश जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ी मंडल, वार्ड क्र. 95 और आरबीएल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. बांद्रा पूर्व खेरवाड़ी स्थित शक्ति नवरात्रि सार्वजनिक मित्र मंडल परिसर में आयोजित शिविर में नेत्र के साथ – साथ रक्तदाब (ब्लड प्रेशर), खून की जांच भी की गई और मुफ्त में चश्मा वितरण भी किया गया.
इस दौरान आयुष्मान भारत कार्ड के लिए जरूरतमंद का पंजीकरण भी किया गया. रक्त सहित करीब 100 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया. उल्लेखनीय यह है कि बीजेपी नेता व पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने शिविर में पहुंच कर लोगों को दी जा रही सुविधा का जायजा लिया और आम नागरिकों की तरह उन्होंने भी ब्लड प्रेशर और नेत्र की जांच कराकर चश्मा लिया. बीजेपी खेरवाड़ी मंडल के महामंत्री कन्हैया पटेल के प्रयासों से आयोजित शिविर को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, रिकी शर्मा, अनिल गुप्ता, महेंद्र यादव, राजेश विश्वकर्मा, गुलाब तिवारी, विनोद पांडेय, शैलेंद्र उपाध्याय, विकी भीलवारा सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.
