मुंबई: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा ने राज्यपाल पद की शपथ ली। मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। जिष्णू देव वर्मा महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बने हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी जिष्णू देव वर्मा की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना पढ़कर सुनाई।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राज्यगीत से हुई तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को इंडियन नेव्ही की ओर से मानवंदना दी गई।
इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रा.राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष ॲड.राहुल नार्वेकर, विधान परिषद की उपसभापति डॉ.नीलम गोऱ्हे, पूर्व मुख्यमंत्री सुशिलकुमार शिंदे, उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा, खाद्य व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल, खाद्य व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भुषण गगराणी, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, मुख्य राज्य शिष्टाचार अधिकारी राजेश गवांदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version