मुंबई: मुंबई पुलिस ने कांदिवली गोलीबारी मामले को सुलझा लिया है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले ने चार सुपारी किलर्स एवं मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट-11 ने कांदिवली पश्चिम में 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर फ्रेडी डी’मेलो पर हुए हमले के संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कांदिवली निवासी 42 वर्षीय राजेश रमेश चौहान इस फायरिंग मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। राजेश का पीड़ित डी’मेलो के साथ संपत्ति और पैसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
इसलिए चौहान ने चार सुपारी किलर्स को डी’मेलो की हत्या सुपारी (कांट्रेक्ट) दिया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित फ्रेडी डी’मेलो और राजेश रमेश चौहान संपर्क में थे और उनके बीच संपत्ति और पैसे को लेकर पुराना विवाद था। चौहान ने डी’मेलो को मारने के लिए शूटरों को काम पर रखा था। शुक्रवार दोपहर को चारों आरोपियों का पता पुणे के भोर गांव में चला। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल डी’मेलो पर गोली चलाने के लिए किया गया था।
एक अधिकारी ने कहा, “मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों (सुपारी किलरों) की शिनाख्त विरार निवासी सुभाष भिकाजी मोहिते (44), भोर, पुणे निवासी मंगेश एकनाथ चौधरी (30) और काशीगांव, ठाणे निवासी रोशन बसंतकुमार सिंह उर्फ ​​कृष्णा (25) के रूप में सामने आई है। जबकि इससे पहले, चारकोप पुलिस ने मुन्ना मयुद्दीन शेख उर्फ ​​गुड्डू (35) को गिरफ्तार किया था, जो मुंबई के एक बार और रेस्टोरेंट में मैनेजर के तौर पर काम करता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version