मुंबई : मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की पानी से भरे निर्माण गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना अंबेवाड़ी स्थित छगन पटेल चाल की है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय दिव्यांश राजेश मौर्य गुरुवार रात करीब 8 बजे अपनी गेंद लेने के लिए निर्माण स्थल के पास गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा।
पानी से भरा था गड्ढा
बताया जा रहा है कि यह गड्ढा एक निजी ठेकेदार (मौली कंस्ट्रक्शन) द्वारा खोदा गया था और उसमें पानी भरा हुआ था। गड्ढे के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई।
अस्पताल में मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल कांदिवली स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही पर सवाल
कुरार विलेज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, गड्ढे में भरा पानी इस हादसे का प्रमुख कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यह घटना एक बार फिर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
