मुंबई. एटीएम में पैसा निकालने के लिए आने वाले बुजुर्गों को शिकार बनानेवाले अंतर राज्यीय ठग को मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से विमान के जरिए मुंबई आता और वारदात को अंजाम देकर वापस लौट जाता था।
बातों में उलझाकर बदलता था कार्ड
आरोपी एटीएम पर पैसे निकालने आए बुजुर्गों को बातचीत में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था और बाद में उनके खाते से पैसे निकाल लेता था।
40 हजार की ठगी से खुला मामला
20 फरवरी 2026 को मालाड पूर्व स्थित एटीएम में 71 वर्षीय विश्वास भुसाने से 40 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इस शिकायत के आधार पर दिंडोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेजों से मिला सुराग
करीब एक महीने तक 60-70 सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने 28 मार्च को आरोपी संभवकुमार कृष्णचंद्र आचार्य (35) को गिरफ्तार किया। वह वसई में रह रहा था।
25 एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद
आरोपी के पास से नकदी, 25 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
चार साल से सक्रिय था आरोपी
जांच में दिंडोशी, कस्तुरबा, वनराई और कुरार पुलिस थानों में दर्ज कुल 4 मामलों का खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह पिछले 4 वर्षों से मुंबई, ठाणे और ओडिशा में इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

