बोरिवली स्टेशन का VIDEO वायरल
मुंबई: पश्चिम रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशन बोरिवली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक यात्री महज 3 सेकंड के लिए मौत के मुंह में जाकर वापस लौट आया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश पड़ी भारी
22 मार्च 2026 को बोरिवली स्टेशन पर युवा एक्सप्रेस बिना रुके गुजर रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था। लेकिन उसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद एक टिकट जांच कर्मी (टीसी) ने बिना देर किए दौड़ लगाई और यात्री को पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। उसकी इस फुर्ती और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।
लोग कर रहे जमकर सराहना
इस साहसिक कदम के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने टीसी की खूब सराहना की। रेलवे प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कर्मचारी की सतर्कता की तारीफ की है।
रेलवे की अपील
रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, जबकि समय पर लिया गया एक सही कदम किसी की जान बचा सकता है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
