मुंबई में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
मुंबई : अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन (All India Organisation of Chemists and Druggists) द्वारा बुधवार, 20 मई 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी बंद की घोषणा की गई है। इस पृष्ठभूमि में बृहन्मुंबई क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुचारू और निरंतर रूप से मिलती रहे, इसके लिए अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए), महाराष्ट्र राज्य, बृहन्मुंबई कार्यालय द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन की तैयारी और समन्वय
सह आयुक्त (औषध) तथा नियंत्रण प्राधिकारी के निर्देशानुसार, मुंबई के सभी दवा विक्रेताओं, अस्पतालों से जुड़ी दवा दुकानों और 24 घंटे खुली रहने वाली फार्मेसियों के साथ लगातार समन्वय साधा जा रहा है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए।
इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस प्रशासन, जिला सर्जन, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के साथ-साथ निजी और अर्ध-सरकारी अस्पतालों से भी संपर्क कर आवश्यक सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बृहन्मुंबई के प्रत्येक वार्ड/विभाग में आवश्यक दवा दुकानें खुली रहें।
हड़ताल वापस लेने की अपील
एफडीए ने दवा विक्रेता संगठन से सामाजिक जिम्मेदारी और मरीज सेवा को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का आह्वान किया है, ताकि आम जनता को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के मिलती रहे। साथ ही, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस बंद को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।
आपातकालीन सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम)
दवाओं की उपलब्धता या आपूर्ति को लेकर यदि नागरिकों को कोई भी समस्या आती है, तो वे अन्न व औषध प्रशासन, बृहन्मुंबई कार्यालय द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रवार संपर्क अधिकारियों के नाम और नंबर नीचे दिए गए हैं:

परिमंडल (Zone)कार्यक्षेत्रसंपर्क अधिकारीमोबाइल नंबर
परिमंडल – 1दक्षिण मुंबई (कुलाबा से भायखला)अजय माहुले9423610325
परिमंडल – 2महालक्ष्मी से बांद्रा (पश्चिम), वडाला, शिवडीहेमंत आडे8169393681
परिमंडल – 3कुर्ला-पूर्व, घाटकोपर, चेंबूर, गोवंडी, मानखुर्द, शिवाजी नगरप्र. ह. राऊत8007877754
परिमंडल – 4बांद्रा (पूर्व), कुर्ला (पश्चिम), विक्रोली से मुलुंड, साकीनाका, चांदीवली, पवईशितल देशमुख9404173518
परिमंडल – 5खार, सांताक्रुज़, विलेपार्ले, जुहू, अंधेरीपूनम सालगांवकर8108129001
परिमंडल – 6जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाडराकेश एडलावार9619207976
परिमंडल – 7कांदीवली, बोरीवली, दहिसरआरती कांबली9323951496 
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version