पसंदीदा नंबर के लिए 23 मार्च तक करें आवेदन, लिलाव से होगा आवंटन
मुंबई: मुंबई (मध्य) क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने दोपहिया निजी वाहनों (2W NT) के लिए नई रजिस्ट्रेशन सीरीज ‘MH01FH’ लॉन्च कर दी है। पिछली सीरीज ‘MH01FG’ के पूर्ण होने के बाद यह नई सीरीज वाहनधारकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी निखिल साळुंखे ने दी।
आकर्षक नंबर के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन सुविधा
महाराष्ट्र मोटर वाहन नियम 1989 के तहत वाहनधारक अपनी पसंद का नंबर पूर्व शुल्क देकर आरक्षित करा सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आरक्षित नंबर की वैधता 180 दिन होती है, जिसमें वाहन का पंजीकरण अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक वाहनधारक कार्यालय की खिड़की क्रमांक ई-18 से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ फोटो पहचान पत्र, पता प्रमाण, पैन कार्ड और वाहन खरीद रसीद जमा करनी होगी। आरक्षण ‘वाहन-04’ प्रणाली में दर्ज किया जाएगा।
नीलामी से होगा नंबर का आवंटन
नई ‘MH01FH’ सीरीज में पसंदीदा नंबर के लिए आवेदन 23 मार्च (सोमवार) दोपहर 12 बजे तक किए जा सकते हैं। यदि एक ही नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन आते हैं, तो उसी दिन दोपहर 2 बजे नीलामी के माध्यम से नंबर आवंटित किए जाएंगे। परिवहन कार्यालय ने वाहनधारकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

