मुंबई. अपनी दबंगई के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहनेवाले मत्स्य एवं बंदरगाह विकास एवं पालक मंत्री मंत्री नितेश राणे ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी खासकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सरपंचों को खुली धमकी दी है. नितेश ने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया है वो अपने क्षेत्र में सिर्फ महायुति के सरपंचों को ही फंड देंगे. विपक्षी गठबंधन के सरपंचों वाले गांवों में विकास कार्यों के लिए वह एक फूटी कौड़ी नहीं देंगे. नितेश के इस बयान के बयान की वजह से राज्य की राजनीति गरमाने लगी है.
राणे ने कहा है कि जिस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी के सरपंच होंगे, उन गांवों के विकास के लिए वह फंड नहीं देंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव से पहले पार्टी से जो गंदगी बाहर गई, वह वापस पार्टी में न आए. सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की बैठक में आए नितेश राणे ने महा विकास अघाड़ी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि उद्धव के सरपंच वाले गांवों को हम फंड नहीं देंगे. उन्होंने एक तरह से ग्रामिणों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम अप्रैल के बाद सूची लेकर बैठेंगे. तब उन्हें (ग्रामिणों) को पता चलेगा कि हमने कितनी बड़ी गलती की है. आप चाहे जितनी आलोचना करें, मैं पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा. मैं अपने नेताओं को समझाऊंगा. लेकिन मैं फंड नहीं दूंगा.
उद्धव ने यही किया था!
नितेश राणे ने कहा कि हमें अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है. हम पार्टी को बढ़ाने के लिए बैठे हैं. जब विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी की सरकार थी, तम हमारी सूचियां फेंक दी गईं थीं. सारे काम अस्वीकृत कर दिए गए थे. कोई धनराशि नहीं दी गई. हमने मविआ के शासनकाल के दौरान सारा अनुभव प्राप्त किया है. उद्धव ठाकरे ने सभी परियोजनाओं को स्थगित करने का काम किया था. हमारे लोगों को जेल में डाल दिया गया. उन्होंने मविआ को चेतावनी देते हुए कहा अब हिसाब चुकाना होगा और वो भी ब्याज के साथ.
राजन तेली, विशाल पब को फिर मौका नहीं
राजन तेली और विशाल परब के बीजेपी में पक्ष प्रवेश की संभावनाओं को राणे ने खारिज कर दिया. उन्होंने नाम लिए बगैर तेली और परब निशाना साधा. राणे ने कहा कि हमें सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में बाहर की गंदगी फिर से नहीं चाहिए. हमारे नेता की आलोचना करते हुए कुछ लोग पार्टी छोड़ कर गए थे. चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की कोशिश की गई. राणे के खिलाफ हम कैसे बोलते हैं, यह दिखाने की कोशिश की गई. हमारे प्रमुख नेताओं को कोई बदनाम करने की कोशिश करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. अब उन्हें छोड़ना नहीं है. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे पार्टी में दोबारा शामिल होने का साहस नहीं करेंगे और यदि वे ऐसा करते हैं तो उन्हें छोड़ना नहीं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version