मुंबई : ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ रेलवे यार्ड में दुष्कर्म किया गया।
ट्रेन का इंतजार कर रही थी पीड़िता
अहिल्यानगर से अपने मामा के घर खोपोली जाने के लिए निकली नाबालिग लड़की कल्याण रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सौरभ सोनावणे नामक आरोपी ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। जब लड़की ने फोन वापस मांगा तो आरोपी ने उसे बहाने से साथ आने पर मजबूर किया।
रेलवे यार्ड में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी सौरभ सोनावणे ने लड़की से कहा कि मोबाइल चाहिए तो पुलिस स्टेशन चलो और उसे बहलाकर कल्याण रेलवे यार्ड में ले गया। वहां उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी की गिरफ्त से छूटकर लड़की सीधे रेलवे पुलिस थाने पहुंची और सारी आपबीती सुनाई।
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी सौरभ सोनावणे को जल्द ही दबोच लिया। इस घटना से कल्याण में हड़कंप मच गया और रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इतने व्यस्त स्टेशन पर इस तरह की घटना का किसी को भनक तक न लगना चिंताजनक माना जा रहा है।
विधायक की मांग — आरोपी को दी जाए फांसी
स्थानीय विधायक राजेश मोरे ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक मोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पत्र लिखकर इस मामले में सख्त न्याय दिलाने की मांग करने की बात कही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

