मुंबई: खार पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) तुषार तात्यासाहेब काले को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को जाल बिछाकर (ट्रैप) गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता के भाई के पक्ष में जांच रिपोर्ट देने के लिए 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह सौदा 1.5 लाख रुपए में तय हुआ।
शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 19 जनवरी 2026 को एसीबी, वरली कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 13 मार्च को की गई जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। 16 मार्च को एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एपीआई तुषार काले को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन अधिकारियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक दीपिका डंगराणे ने किया। कार्रवाई में अपर पुलिस आयुक्त संदीप दिवाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण नावडकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा।
एसीबी की नागरिकों से अपील
लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है, तो तुरंत एसीबी से संपर्क करें।
संपर्क:
टोल फ्री नंबर: 1064
फोन: 022-24921212
व्हाट्सएप: 8828241064
वेबसाइट: acbmaharashtra.gov.in
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त नीति को दर्शाती है और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
