मुंबई: महानगर में रोडरेज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला खेरवाड़ी पुलिस थाने की हद से सामने आया है। बांद्रा पूर्व स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घटित हुई घटना में दो अज्ञात स्कूटर सवार युवकों ने उबर कैब को बीच रास्ते रोककर टीवी अभिनेत्री निमिषा नायर के साथ बदसलूकी की।
कैब में जबरन घुसने की कोशिश
घटना 17 मार्च तड़के करीब 4:25 बजे की है, जब अभिनेत्री काम के सिलसिले में नरीमन पॉइंट जा रही थीं। बांद्रा पूर्व स्थित खेरवाड़ी ब्रिज के पास स्कूटर सवार युवकों ने खतरनाक तरीके से कैब का पीछा किया और फिर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने कैब का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश की, चालक से अभद्रता की और अभिनेत्री को धमकाया। हालांकि, अभिनेत्री ने साहस दिखाते हुए घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
वीडियो के आधार पर खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसे रोडरेज का मामला मानते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version