मुंबई: कुर्ला (Kurla) इलाके से अपहरण हुए एक छह महीने के मासूम को पुलिस ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से सिर्फ चार घंटे के भीतर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। विनोबा भावे नगर (Vinoba Bhave Nagar) पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपहरणकर्ता के मंसूबे नाकाम हो गए और एक मां को उसका बच्चा वापस मिल गया। इस मुस्तैदी से पूरे इलाके में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है।
घटना दो अगस्त की सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच की है। मसरानी लेन (Masrani Lane), हलाव पुल (Halav Bridge), कुर्ला पश्चिम (Kurla West) स्थित कमलाबाई चाल (Kamalabai Chawl) में सो रहे छह माह के बालक बाबू कांबले (Babu Kamble) को आरोपी अमन आनंद सकट (Aman Anand Sakat) (25) घर से चुपचाप उठा ले गया। बच्चे की मां सोनिया कांबले (Sonia Kamble) की शिकायत पर विनोबा भावे नगर (Vinoba Bhave Nagar) थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी से मिला सुराग
शिकायत मिलते ही थाने के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमित ताड (Amit Tad) ने सभी गश्ती वैन को सक्रिय कर दिया। सीसीटीवी जांच में आरोपी विद्याविहार रेलवे स्टेशन (Vidyavihar Railway Station) की ओर जाता दिखा और आगे की फुटेज में वह बच्चे को लेकर ठाणे (Thane) की तरफ ट्रेन में सवार होता नजर आया।
चार घंटे में बच्चा सुरक्षित
यह सूचना ठाणे (Thane) पुलिस आयुक्तालय और रेलवे पुलिस को भी दी गई। शाम साढ़े छह बजे विष्णु नगर थाना (Vishnu Nagar Police Station) क्षेत्र से बच्चे के सकुशल मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे (Ganesh Shinde) ने त्वरित कार्रवाई के लिए निरीक्षक अमित ताड (Amit Tad) और उनकी टीम की सराहना की।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
