मुंबई: एमएमआर क्षेत्र में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब ठग खास तौर पर बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली में घटित हुई एक सनसनीखेज घटना में बोलबचन गैंग के सदस्य एक बीमार वृद्धा की तीन तोले की सोने की चेन लेकर भाग गए। पंडित मदन मोहन मालवीय रोड पर रविवार को दोपहर के समय हुई 80 वर्षीया वृद्धा के साथ ठगी की उक्त घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
इलाज के बाद लौटते वक्त हुई वारदात
आत्माराम नगर निवासी नर्मदा घाडिगावकर की तबीयत खराब होने की वजह से उनका बेटा प्रदीप उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया था। इलाज के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना घटी। रास्ते में मां को राहत प्रदान करने के लिए प्रदीप ने उन्हें एक बैंक की सीढ़ियों पर बैठा कर पास से खाने के लिए फल [सेब (🍎)] तथा कुछ और लाने चला गया। इसी दौरान दो अज्ञात ठगों ने महिला को अपना शिकार बना लिया।
झोले में रखने का झांसा देकर चुराया चेन
ठगों ने महिला को बताया कि पास में चप्पल और पैसे बांटे जा रहे हैं और भीड़ में गहने चोरी हो सकते हैं। उन्होंने महिला का भरोसा जीतते हुए कहा कि वे उनके गहने सुरक्षित रख देंगे। ठगों ने पीड़िता की करीब तीन तोले की सोने की चेन उतारकर उनके झोले में रखने का झांसा दिया और धोखे से चेन अपने पास रख लिया। उन्होंने झोले में सिर्फ चप्पल और बिस्किट रखकर महिला को दे दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
बेटे के लौटने पर ठगी की घटना का खुलासा हुआ। क्योंकि झोले में सोने की चेन नहीं थी। इसके बाद रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
इस घटना के बाद पुलिस ने बुजुर्गों को खास तौर पर सावधान रहने और अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
