मुंबई: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर राइडर्स का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 50-60 के समूह में आने वाले बाइक सवार युवक रफ्तार और खतरनाक ढंग से स्टंटबाजी करते हुए अपनी और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डालते हैं। हद तो तब हो गई कि रफ्तार के इन शौकीनों ने सांताक्रुज पूर्व में एक पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सांताक्रुज पूर्व स्थित हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात वाकोला पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सतीश तोडणकर को कुचलने की कोशिश की।
दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी सलमान शेख (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने साथियों के साथ गोरेगांव से बांद्रा सी-लिंक तक स्टंटबाजी करने की बात कबूली। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सोमवार से गुरुवार तक शनिवार-संडे को रेस
एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मुंबई सहित पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल तक के राइडर सोमवार से गुरुवार तक रिहर्सल करते हैं। इस दौरान ये लोग तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं और खतरनाक ढंग से चलती बाइक पर स्टंट बाजी भी करते हैं। शनिवार – रविवार की रात इनकी रेस होती है, जिसमें हजारों रुपए दांव पर लगते हैं।
महिम दरगाह में सलामी के बाद रेस
सूत्रों का दावा है कि मुंबई कुकुरमत्तों की तरह खुले अवैध गैराजों में मोडिफाई की गई बाईकों पर आने वाले राइडरों में ज्यादातर मुस्लिम युवक शामिल हैं। ये सभी लोग पहले माहिम दरगाह जाते हैं, वहां सलामी देने के बाद बांद्रा पश्चिम, रिक्लेमेशन क्षेत्र स्थित बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास पहुंचते हैं। वहां से रेस शुरू करके राइडर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के रस्ते गोरेगांव तक जाते हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि रिहर्सल करने वाले राइडरों में मोबाइल-चेन भी शामिल हो सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version