भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि मूसलाधार बारिश की वजह से इंद्रायणी नदी पर बना कुंडमला परिसर में बने पादचारी पुल के ढह जाने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है. यदि इस पुल के मरम्मत कार्य में जानबूझकर देरी हुई होगी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निश्चित ही कठोर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केश उपाध्ये, प्रदेश माध्यम विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करने के दौरान चव्हाण ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों और जख्मी लोगों के साथ महायुती सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. चव्हाण ने आगे कहा कि कुंडमला नदी पर संपर्क रास्ते सहित नए पुल के निर्माण के लिए जुलाई 2024 में अनुपूरक बजट के दौरान 8 करोड़ रुपए के प्रावधान को प्रशासकीय मंजूरी दी गई थी. प्रशासकीय मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद 2024 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई. इसके बाद के वक्त में आगे की प्रक्रिया को पूरी की गई और पुल का डिजाइन फाइनल किया गया. मावल तहसील के भाजपा तालुका अध्यक्ष रविंद्र भेगडे द्वारा फॉलोअप किए जाने की वजह से किसानों और जनहित के लिए फौरन 8 करोड़ रुपए की निधि नए पुल के लिए प्रशासकीय मंजूरी दिए जाने का पत्र 11 जुलाई 2024 को जारी किया गया था. लोकनिर्माण विभाग की ओर से इस पुल के मरम्मत कार्य को शुरू करने का आदेश और एक वर्ष में काम पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया है. इसके बावजूद यदि आगे की प्रक्रिया को पूरा करने में जानबूझकर देरी की गई होगी तो संबंधित अधिकारी की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

संजय राऊत की टिप्पणी पूरी तरह से राजनीतिक

चव्हाण ने शिवसेना यूबीटी के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस दुखद दुर्घटना के मौके पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने के उद्देश्य से की टिप्पणी अत्यंत असंवेदनशील, अपरिपक्व विचारों को दर्शाने वाली है.

बजट को कैसे पढ़ा जाए?’ पुस्तक राऊत को देंगे

चव्हाण ने कहा कि बजट कैसे पढ़ा जाये इसकी सामान्य सी जानकारी भी राज्यसभा सांसद संजय राऊत को नहीं होने की वजह से उन्होंने टिप्पणी की ऐसा प्रतित होता है. इस पुल के काम के संदर्भ में राऊत ने जो आरोप किया है वह बेबुनियाद है. बजट के आंकड़े हजारों में होते हैं. उसके हिसाब से इस पुल की मरम्मत के लिए 8 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था. आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि यह बात सांसद राऊत को नहीं समझ में आ रही है तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिखित ‘बजट – सरल भाषा में’ पुस्तक राऊत को भाजपा की ओर से उपहार में दी जाएगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version