मुंबई : ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी कंपनी अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रगति की एक अहम जानकारी साझा की है. कंपनी ने अपने सभी परिचालनों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को काफी हद तक कम करने और चरणबद्ध तरीके से खत्म करने में सफलता हासिल की है. पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कंपनी ने 3.8 मीट्रिक टन से अधिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा है, जो अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की स्थाई विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम #BeatPlasticPollution को ध्यान में रखते हुए हम अपने पर्यावरणीय दायित्व को और मजबूती दे रहे हैं. हमारे लिए ‘सस्टेनेबिलिटी’ कोई फैशनेबल शब्द नहीं, बल्कि हमारी हर गतिविधि की आधारशिला है. हमारे संचालन में सिंगल-यूज प्लास्टिक की कमी यह दिखाती है कि हम एक हरित भविष्य की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहे हैं हमारा मानना है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव की ओर ले जाते हैं, और इसका लाभ समाज और पर्यावरण दोनों को मिलता है.”

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक में कमी की प्रमुख उपलब्धियां:

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग में निरंतर वृद्धि दर्ज की है:

वित्त वर्ष 2022-23: 632.15 किलोग्राम
वित्त वर्ष 2023-24: 1940 किलोग्राम
वित्त वर्ष 2024-25: 1230 किलोग्राम

कुल मिलाकर 3802.15 किलोग्राम, जो कंपनी की पर्यावरणीय पहलों की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

चरणबद्ध तरीके से हटाए गए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक उत्पाद:

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने सभी कार्यालयों और परिचालन स्थलों पर इस्तेमाल होने वाली कई सिंगल-यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं को पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से हटाया है. इसमें सामान्य वस्तुएं जैसे पीने के पानी की बोतलें और कप शामिल हैं, साथ ही प्लास्टिक के फोर्क, चाकू, चम्मच, ग्लास, प्लेट, चॉपस्टिक और थर्मोकॉल कप भी शामिल हैं. कंपनी ने प्लास्टिक के कूड़ा बैग (75 माइक्रोन से कम), गिफ्ट रैपिंग पेपर और दिवाली सजावट में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी खत्म कर दिया है. इसके अलावा, प्लास्टिक के फूड पैकेजिंग बॉक्स, ऑफिस क्यूबिकल्स के लिए लैमिनेशन शीट, सेल्लो टेप्स और ब्राउन टेप्स, और स्टोर के लिए विभिन्न पैकेजिंग सामग्री (जैसे कि लग्स, ग्लैंड्स, वायर, पिलर, पैनल, रिंग मेन यूनिट्स (RMUs), केबल्स, पोल, फेरुल्स और फ्यूज यूनिट्स) का उपयोग भी बंद कर दिया गया है.

अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने कार्य संचालन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को हटाने के लिए कई नवोन्मेषी और व्यावहारिक समाधान अपनाए हैं. कंपनी ने पारंपरिक पैकेजिंग मटेरियल की जगह अधिक टिकाऊ विकल्पों को शामिल किया है. उदाहरण के तौर पर: पिलर, पैनल और आरएमयू की पैकेजिंग अब बार-बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से होती है. वहीं, लुग्स, फेरुल्स और वायर अब पर्यावरण के अनुकूल गनी बैग्स में आते हैं. जॉइंटिंग किट्स को अब कार्डबोर्ड बॉक्स में भेजा जा रहा है. इसके अलावा, सेल्लो टेप की जगह कॉटन टेप का उपयोग शुरू किया गया है और कार्यालय परिसरों से फायर एक्सटिंग्विशर कार्ड्स पर प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह हटा दिया गया है.

अदानी इलेक्ट्रिसिटी की समग्र पहलें:

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कम करने की दिशा में कंपनी का दृष्टिकोण व्यापक और योजनाबद्ध है.

स्थान आधारित निगरानी और हटाने की योजना: प्रत्येक स्थान पर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल का आकलन किया गया है और समयबद्ध तरीके से इसे खत्म करने की योजना बनाई गई है.
कचरा प्रबंधन की एकीकृत प्रक्रिया: प्लास्टिक कचरे को मापने, उसकी निगरानी करने, नियंत्रित करने और ठीक से निपटाने की प्रक्रिया को रोज़मर्रा के कामकाज में शामिल किया गया है.
कर्मचारियों में जागरूकता: कर्मचारियों को डेस्कटॉप वॉलपेपर, स्टैंडियों और शपथ जैसे माध्यमों से जागरूक किया जाता है. हर ज़ोनल सेफ्टी मीटिंग में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर सेशन होते हैं. अब तक 1986 कर्मचारी प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की शपथ ले चुके हैं.
सप्लायर्स और वेंडर्स से सहयोग: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने लाइसेंस क्षेत्र में सेवा देने वाले सभी सप्लायर्स और वेंडर्स को अपनी प्लास्टिक नीति के बारे में सूचित किया है, ताकि सब मिलकर स्थायित्व के लक्ष्य की दिशा में काम करें.
हरित भविष्य की ओर मजबूत कदम

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी पर्यावरण की दिशा में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि वह पर्यावरण पर अपने प्रभाव को कम करते हुए हरित और टिकाऊ भविष्य की प्रेरणा बने. नवाचार और ज़िम्मेदारी के साथ, कंपनी हर कदम पर स्थायित्व की भावना को मजबूत कर रही है.

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के बारे में:

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल), अदाणी ग्रुप का हिस्सा है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण का एकीकृत कारोबार संभालता है. एईएमएल भारत का सबसे बड़ा और दक्ष बिजली वितरण नेटवर्क संचालित करता है. यह मुंबई और उसके उपनगरों में फैले 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 30 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा देता है और लगभग 2300 मेगावाट बिजली की मांग को 99.99% की विश्वसनीयता के साथ पूरा करता है. एईएमएल, अत्याधुनिक तकनीकों के ज़रिए ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.adanielectricity.com को विजिट कर सकते हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version