Hindi News / Crime / Featured

पत्नी का साथ रहने से इनकार : पति ने सरेराह चाकू मारकर की हत्या

Article Top Ad

मुंबई: महानगर मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी द्वारा साथ रहने से इनकार किए जाने से नाराज पति ने सरेराह उसे मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था और अलग रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी पति के मन में गुस्सा और नफरत भरती चली गई।
दिनदहाड़े किया हमला
यह खौफनाक घटना 28 फरवरी को दोपहर करीब 4:30 बजे अंधेरी के मरोल इलाके में घटित हुई। आरोपी ने पत्नी को बीच सड़क रोककर पहले उससे बहस की और फिर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। देखते ही देखते महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।
मौके पर ही हुई महिला की मौत
हमले के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एमआईडीसी पुलिस ने जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
घटना का वीडियो आया सामने
इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि हत्या पूर्व नियोजित हो सकती है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad