खुफिया सूचना पर ANC की बड़ी कार्रवाई
मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने गोरेगांव (पश्चिम) क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3.75 करोड़ रुपये मूल्य की 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(क) और 21(क) के तहत बांगुरनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के निर्देश पर मुंबई और उपनगरों में मादक पदार्थों की तस्करी तथा खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 25 जून 2026 को एएनसी की कांदिवली यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर गोरेगांव पश्चिम में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
750 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 750 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 3 करोड़ 75 लाख रुपए बताई गई है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह की भूमिका की जांच
प्रारंभिक जांच में इस हेरोइन तस्करी के पीछे एक अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (एंटी नारकोटिक्स सेल) पूर्णिमा चौगले-श्रींगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान को एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय नाईक और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
