ISRO वैज्ञानिक और अफसर बनकर करता था ठगी
मुंबई: नासिक के अशोक खरात प्रकरण के बाद अब नवी मुंबई से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आदर्श म्हात्रे (35) नामक आरोपी ने खुद को इसरो (ISRO) वैज्ञानिक या आईएएस – आईपीएस अधिकारी बताकर राज्य की कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनका यौन शोषण किया। अब तक उसके खिलाफ 40 मामले दर्ज हो चुके हैं।
आरोपी मुख्य रूप से मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को निशाना बनाता था। वह खासतौर पर आर्थिक रूप से मजबूत महिलाओं को चुनता और आलीशान जीवनशैली दिखाकर विश्वास जीतता था। विश्वास जीतने के बाद आरोपी महिलाओं के साथ संबंध बनाता और भावनात्मक दबाव डालकर उनके नाम पर 35-40 लाख रुपए तक का लोन निकलवाता। यह रकम वह अपने भाई के खाते में ट्रांसफर करवा कर फरार हो जाता था।
50 से ज्यादा पीड़िताएं
पुलिस के अनुसार, करीब 50 अन्य महिलाएं सामाजिक कारणों से शिकायत दर्ज कराने से बच रही हैं। आरोपी के खिलाफ ठाणे, पुणे, नागपुर, नांदेड़, नासिक समेत कर्नाटक में भी केस दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि वह स्वप्नील वारूल, हेमंत गायकर, रुद्रेश गोंधली, जयेश सोनावने, जयेश नाईक, आदित्य और तन्मय म्हात्रे जैसे नामों का इस्तेमाल करता था।
पुलिस की अपील
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर मिलने वाले लोगों की पूरी जांच-पड़ताल के बिना कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

