Author: Team Tah ki Baat
भगवान शिव की पूजा सबसे आसान मानी जाती है. इन्हें बेलपत्र, धतूरा और एक लोटा जल से भी खुश किया जा सकता है. यही कारण है कि शिवभक्त महाशिवरात्रि का अवसर हो या सामान्य दिन शिव को खुश करने के लिए इन तीन चीजों से शिवलिंग की पूजा जरूर करते हैं. शिव महापुराण में भगवान शिव को नीलकंठ कहा गया है क्योंकि सागर मंथन के समय भगवान भोलेनाथ ने सागर मंथन से उत्पन्न हलाहल विष को पीकर सृष्टि को तबाह होने से बचाया था. लेकिन विष पीने के बाद इसके प्रभाव से भगवान शिव का गला नीला पड़ गया क्योंकि…
भगवान शिव को भक्त उत्तर में कैलाश से लेकर दक्षिण में रामेश्वरम् तक एक समान भाव से पूजते हैं. समाज के भद्रलोक से लेकर शोषित, वंचित, दीन हीन तक उन्हें अपना मानते हैं. वे सर्वहारा के देवता हैं. शिव का व्यक्तित्व विशाल है. वे काल से परे महाकाल है. सर्वव्यापी हैं, सर्व ग्राही हैं. सिर्फ भक्तों के नहीं देवताओं के भी संकटमोचक हैं. इसलिए शिव की पूजा भक्त पुरे साल करते हैं. खासकर हर सप्ताह के सोमवार और हर महीने पड़नेवाली शिवरात्रि एवं प्रदोष तिथि को भगवान् शिव की पूजा की परंपरा है लेकिन, फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी पर पड़ने…
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी रविवार (23 फरवरी 2025) को महा भिड़ंत होनेवाली है. इस मैच को महा मुकाबला कहने की वजह यह है कि इन मुकाबलों का रोमांच किसी भी खेल के फाइनल मुकाबले ज्यादा ही देखने को मिलता है. क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों से चली आ रही शत्रुता के कारण मैदान कोई भी हो मुकाबले को लेकर रोमांच जबरदस्त देखने को मिलता है.बहरहाल, दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जाने वाले वाले मैच में टीम इंडिया का पलड़ा मनोवैज्ञानिक रूप से…
मुंबई. अपनी दबंगई के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहनेवाले मत्स्य एवं बंदरगाह विकास एवं पालक मंत्री मंत्री नितेश राणे ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी खासकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सरपंचों को खुली धमकी दी है. नितेश ने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया है वो अपने क्षेत्र में सिर्फ महायुति के सरपंचों को ही फंड देंगे. विपक्षी गठबंधन के सरपंचों वाले गांवों में विकास कार्यों के लिए वह एक फूटी कौड़ी नहीं देंगे. नितेश के इस बयान के बयान की वजह से राज्य की राजनीति गरमाने लगी है.राणे ने कहा है कि जिस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री…
मुंबई. उछाल मारती समंदर की लहरें लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती हैं. अठखेलियां करती समुद्र की इन्हीं लहरों से खेलने के लालच में कई बार लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. ऐसी ही शनिवार को घटना मालवण के तारकरली बीच पर घटित हुई. जहां लहरों से खेलने का लालच पुणे के पर्यटकों के लिए जानलेवा साबित हुआ.एमटीडीसी तारकरली से मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को सुबह करीब 11.30 बजे 5 युवक तारकरली समुद्र तट पर पिकनिक के लिए पहुंचे थे. वहां समुद्र में नहाने के दौरान गहराई की जानकारी के अभाव में वो 3 लोग…
मुंबई. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के प्रवक्ता व पूर्व सांसद संजय निरुपम ने जोगेश्वरी में चल रहे दो एसआरए (झोपड़पट्टी पुनर्विकास ऑथोरिटी) प्रोजेक्ट को लेकर मुस्लिम बिल्डरों एवं एसआरए के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. निरुपम ने दावा किया है कि एसआरए प्रोजेक्ट्स के जरिए मुस्लिम विकासक मुंबई में ‘हाउसिंग जिहाद’ चला रहे हैं और मुंबई की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. निरुपम इसे मुंबई के इस्लामीकरण का प्रयास बताते हुए इस सनसनीखेज मामले की जांच राज्य की महायुति सरकार से की है.शिवसेना के नरिमन प्वाइंट स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निरुपम ने…
बीएमसी कमिश्नर से राज ठाकरे की मांगमुंबई. मुंबई महानगर पालिका (मनपा) की तिजोरी भरने के लिए अदानी, अंबानी सहित अन्य कंपनियों से अतिरिक्त कर लिया जाना चाहिए. ऐसा सुझाव महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी को दिया है.शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में मनपा आयुक्त भूषण गगरानी से मुलाकात के दौरान कहा कि मुंबई में दूसरे राज्यों से इलाज के लिए आनेवाले मरीजों के कारण मनपा अस्पतालों पर काफी दबाव बढ़ रहा है और स्थिति बिगड़ती जा रही है. राज ने कहा कि मुंबई के मनपा अस्पतालों में…
खेल के लिए ही हो खेल के मैदानों का उपयोग मुंबई. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने खेल क्लबों के साथ मुंबई के ओवल मैदान, आजाद मैदान और क्रॉस मैदान में भूखंडों के पट्टा समझौतों के नवीनीकरण के लिए राजस्व, खेल, लोक निर्माण और शहरी विकास विभागों को एक साथ आकर एक स्वतंत्र, व्यापक नीति तैयार करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार की खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की नीति को प्रदर्शित करते हुए डीसीएम अजीत ने यह भी कहा है कि खेल मैदानों का उपयोग हर हाल में सिर्फ खेल के लिए ही किया जाना चाहिए.मुंबई के आजाद मैदान,…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सिरफिरे युवकों को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुलढाणा जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी रिश्ते में मामा भांजे बताए जा रहे हैं.गुरु को मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक धमकी भरा ईमेल आया था. मेल में उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस ईमेल के कारण मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस ने जांच शुरू की और बुलढाणा…
मुंबई. महाराष्ट्र में साइबर अपराध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों से निपटने में राज्य पुलिस की अक्षमता उजागर हुई है. आरटीआई एक्टिविस्ट जीतेंद्र घाडगे द्वारा दायर आरटीआई के तहत हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में साइबर अपराध के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें वित्तीय धोखाधड़ी सबसे अधिक है. मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, गिरफ्तारी और वित्तीय वसूली दोनों के मामले में पुलिस को न के बराबर कामयाबी मिली है.वर्ष 2016 से अक्टूबर 2024 तक की वित्तीय धोखाधड़ी रिपोर्ट के अनुसार,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution