Author: Team Tah ki Baat
हर विभाग में शुरू होगी प्रयोगशालाअत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और मशीनरी के लिए देगी अधिक धनमुंबई. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को कहा कि दूध और इसी तरह के खाद्य पदार्थों में मिलावट एक बड़ी गंभीर समस्या बन गई है. इससे लोगों की जान के लिए खतरा निर्माण होने लगा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दूध और इसी तरह के खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए मौजूदा कानून में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे. उन्होंने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश करने का निर्देश मंत्रिमंडल को दिया.राज्य में कई स्थानों पर एनालॉग…
◆ 526 करोड़ का ठोंका जुर्माना◆ 44 लाख वाहन चालकों ने जुर्माना नहीं भरा◆ 369 करोड़ बकाया मुंबई यातायात पुलिस ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 526 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। 369 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। यह जानकारी RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई है। यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 41 यातायात और…
हिंदी सामाजिक संस्था की ऐतिहासिक ‘फूलों की होली’ संपन्न – हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब!
मुंबई. हिंदी सामाजिक संस्था (रजि.) की ओर से मुलुंड में ‘फूलों की होली’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में हिंदी भाषी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराकर इस सांस्कृतिक आयोजन को यादगार बना दिया. फूलों की वर्षा, भक्तिमय भजनों की गूंज, रंगारंग प्रस्तुतियां और उल्लास से भरी होली के इस आयोजन ने सबका मन मोह लिया. जब फूलों की बौछार हुई, तो पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया. संस्था के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि होली हमारे लिए सिर्फ फूलों या रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और…
मुंबई. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए, आवश्यक बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से करने के लिए महापारेषण की स्वीकृत परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए। विधान भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित महापारेषण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया। बैठक में राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर, विधायक दिलीप वलसे पाटिल, मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रधान सचिव अश्विनी भिडे, अपर मुख्य सचिव (वन विभाग) मिलिंद म्हैसकर, ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव विनिता सिंगल,…
मुंबई. विले पार्ले-पूर्व के टाउन प्लान क्रमांक 5 अंतर्गत अंतिम भूखंड़ क्रमांक 187 पर सतत की जा रही अवैध कार्रवाइयों के खिलाफ नागरिकों ने शनिवार को क्षेत्र के विधायक पराग अलावनी के नेतृत्व में मनपा के पश्चिम विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकाला. विधायक अलावणी ने कहा कि उक्त भूखंड़ पर विकास कार्य कर रहे सातेरी बिल्डर के इशारे पर बार-बार की जानेवाली अवैध कार्रवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय जनता लंबे समय से कर रही है. लेकिन मनपा की ओर से अब कोई कार्रवाई नहीं की गई है. नतीजतन स्थानीय निवासियों ने के-ईस्ट विभाग कार्यालय के बाहर विरोध…
साफ सुथरा बढिया अखबार है ‘संगठन भारत’ – डॉ. राधेश्याम तिवारीस्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार- विमल मिश्रसंगठन भारत देश को संगठित करने का उपक्रम है- अनुराग त्रिपाठीकार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक असलम शेख और भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी की रही खास उपस्थिति राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संगठन भारत’ की 14 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार (22 मार्च 2025) की शाम कांदिवली-पश्चिम स्थित हर्ष क्लासिक बैंक्वेट हॉल में किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर समारोहाध्यक्ष उपस्थित रहे उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि…
त्र्यम्बकेश्वर विकास योजना के पहले चरण के कार्य शुरू करने के दिए निर्देशमुंबई. सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की पृष्ठभूमि में त्र्यंबकेश्वर विकास के लिए तैयार की गई योजना की समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुई. नासिक के सरकारी विश्रामगृह में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे. सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास के लिए तैयार की गई योजना के पहले चरण के कार्यों को मंजूरी देकर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा. यह…
मुंबई. नागपुर में दंगों के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले व महिला पुलिसकर्मियों के विनय भंग के निषेधार्थ संविधान सम्मान मंच की ओर से दादर पूर्व में रेलवे स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे बवाल की पृष्ठभूमि में हुए दंगों में शामिल उपरोक्त दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा ऐसी परिस्थितियों में पुलिस को शस्त्र की अनुमति की मांग आंदोलनकारियों की ओर से की गई. इस आंदोलन में संविधान सम्मान मंच के अलावा पुलिस परिवार के सदस्य खासकर पुलिस पत्नियों एवं अन्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई. पुलिस के समर्थन में नारेबाजी…
विधायक पराग अलावणी की सरकार से मांगमुंबई. बीजेपी विधायक पराग अलावणी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार से मांग की है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय में चल रही सुओ मोटो प्रोसिडिंग (स्वप्रेरित कार्यवाही) में अपनी राय पेश करने से पहले सरकार को एक बैठक बुलाकर मुंबई के विधायकों को विश्वास में ले. अलावणी ने उपरोक्त बातें विधानमंडल के बजट सत्र के 13 वें दिन शुक्रवार को आवास विभाग की बजटीय मांगों पर अपनी राय रखने के दौरान कही.अलावणी ने कहा कि हालांकि सपना मुंबई में 40 लाख झुग्गीवासियों को पक्के घर देने का था. लेकिन…
मुंबई. निजी फाइनेंस फर्म चलाने वाले एक युवक के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक युवती एवं साजिश में शामिल उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवती पीड़ित युवक की प्रेमिका रह चुकी है. दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. अपहरण के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा वडोदरा और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय निखिल परमार को करीब महीने भर पहले कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था. अपहरणकर्ताओं ने निखिल के परिजनों से 12 करोड़ रुपए की…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution