Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. राज्य की राजधानी मुंबई स्थित मंत्रालय से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल के कार्यालय में एक क्लर्क को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में इस मामले ने एक नाटकीय मोड़ तब ले लिया, जब आरोपी क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे ने खुलासा किया कि उसने मंत्री झिरवल के निजी सहायक (पीए) रामदास गाडे के कहने पर ही यह रिश्वत ली थी। इस खुलासे ने पूरे प्रकरण को सीधे मंत्री झिरवल से जोड़…

Read More

लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर जोर देने के आह्वानमुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए नगर निगमों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह सेवा यात्रियों को घर से सीधे कार्यस्थल तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।मेट्रो-लोकल ट्रेन सेवा के पूरक के रूप में पॉड टैक्सीनंदनवन में हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मेट्रो और लोकल ट्रेन यात्रा के पूरक के रूप में पॉड टैक्सी सेवा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नगर निगमों से ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।यातायात समस्या का समाधानउपमुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में तब भूचाल आ गया, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैबिनेट मंत्री नरहरी झिरवल के मंत्रालय स्थित कार्यालय पर छापा मारकर एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने मंत्री के कार्यालय को सील कर दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे पर एक शिकायतकर्ता का मेडिकल लाइसेंस निलंबन रद्द करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था। बाद में 35 हजार रुपये में सौदा तय…

Read More

लीलावती अस्पताल घोटाले में पूर्व पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोपमुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर जमकर हमला बोला। देशमुख ने आरोप लगाया कि परमबीर सिंह का “पाप का घड़ा” अब भर चुका है और उनके भ्रष्टाचार के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।लीलावती अस्पताल में घोटाले का आरोपदेशमुख ने बताया कि मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल के प्रशासन ने परमबीर सिंह को भ्रष्टाचार और गलत आचरण के आरोपों में अपमानजनक तरीके…

Read More

पापों का क्षय होकर मिलेगी मोक्ष की प्राप्तिमहाशिवरात्रि 2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दुर्लभ राजयोगों से युक्त आध्यात्मिक उन्नति का दिव्य अवसर है। श्रद्धा, संयम और भक्ति से किया गया व्रत एवं पूजन जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर हजार अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है…

Read More

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। यह पर्व प्रतिवर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा, व्रत और रात्रि जागरण करने से जीवन के समस्त दुख, कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।विष्णु और ब्रह्मा के बीच श्रेष्ठता का विवादपुराणों के अनुसार, एक समय सृष्टि में यह प्रश्न उठ खड़ा हुआ कि सबसे श्रेष्ठ देवता कौन है। सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा का…

Read More

मुंबई: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चा ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब इस प्रक्रिया पर विराम लगता नजर आ रहा है। सत्ताधारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी और दिल्ली में हुई अहम मुलाकातों के बाद विलय की संभावना फिलहाल धुंधली हो गई है।दिल्ली से मिले संकेत, विलय पर संशयउपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के दो बड़े नेताओं…

Read More

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में मौत के बाद अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। उनके भतीजे और विधायक रोहित पवार ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताई है। फोन कॉल, एक महत्वपूर्ण फाइल और यात्रा के बदले फैसले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।कार से जाने का था प्लान, फोन के बाद बदला फैसला?रोहित पवार के मुताबिक, 27 जनवरी को अजित पवार का बारामती कार से जाने का कार्यक्रम तय था। उनकी बैग भी गाड़ी में…

Read More

मुंबई. शिवाजी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवंडी इलाके में प्रेम त्रिकोण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 19 वर्षीय युवती शिफा नबी शेख की मंगलवार को भरी दोपहरी में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को महज 8 घंटे के भीतर सुलझाते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 26 वर्षीया मुख्य आरोपी तबस्सुम उर्फ तब्बो शेख को उसके 23 वर्षीय भाई साजिद शेख ने देसी कट्टा देकर शिफा को गोली मारने के लिए उकसाया था। पुलिस ने तबस्सुम और साजिद के साथ कलाम चौधरी (19) को…

Read More

191 किलोमीटर तक शव के साथ सफर मुंबई: नवी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस सिपाही ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंध के शक में अपने एक परिचित की हत्या कर दी। 6 फरवरी को सातारा जिले के खंडाला तालुका के सुखेड गांव स्थित एक खेत की कुएं में अधजला शव मिला था। लोणंद पुलिस ने जांच शुरू की और महज तीन दिनों में इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। जांच में पता चला कि हत्या नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में की गई थी। आरोपी ने शव को कार की अगली सीट पर…

Read More