Author: Team Tah ki Baat

अंबोली पुलिस की बड़ी कार्रवाईमुंबई: अंधेरी – पश्चिम स्थित अंबोली पुलिस ने पार्क की गई कारों की कांच तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाली एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे इलाके में हुए कुल 18 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच सब टीवी लेन, न्यू लिंक रोड, अंधेरी पश्चिम में पार्क की गई एक कार की विंडो कांच तोड़कर चोरों ने डेल कंपनी का लैपटॉप, काले रंग का बैग, लैपटॉप चार्जर और आईफोन चार्जर चोरी कर…

Read More

मुंबई: कुरार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 2, 5 और 6 फरवरी 2026 को कुरार पुलिस थाना क्षेत्र में की गई।गुप्त सूचना से हुआ खुलासापुलिस उपनिरीक्षक रफीक मुजावर और एटीसी पथक गश्त पर थे, तभी खबरी के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक हुमेरा पार्क गार्डन, तुबा होटल, साहिल होटल और पठाणवाड़ी, कुरारगांव (मालाड पूर्व) परिसर में आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया।भागने से पहले दबोचे गए…

Read More

मुंबई: स्वामी तीनों जग का, मां बिना भिखारी,’ नागपुर में यह कहावत एक बार फिर यथार्थ होती नजर आ रही है। दुनिया के एक विकसित देश में ऊंचा पद, सम्मान और सत्ता पाने के बाद भी मां की ममता की तलाश इंसान को कहां ले आती है, इसका भावुक उदाहरण नीदरलैंड्स के हीमस्टेड शहर के मेयर फाल्गुन बिनेन्डिज्क के जीवन में देखने को मिल रहा है।फाल्गुन बिनेन्डिज्क का जन्म 10 फरवरी 1985 को नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था। उस समय उनकी जन्मदात्री मां मात्र 21 वर्ष की अविवाहित युवती थीं। सामाजिक बदनामी और दबाव के डर से उन्होंने तीन…

Read More

मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वातंत्र्यवीर सावरकर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वीर सावरकर को यह सम्मान दिया जाए तो ‘भारत रत्न’ पुरस्कार की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। यह पहली बार है जब ‘आरएसएस’ प्रमुख ने सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान दिया है।’आरएसएस’ (संघ) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के वरली स्थित नेहरू सेंटर सभागृह में दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। ‘संघ’ का 100 वर्षों का…

Read More

मुंबई: देश की सबसे समृद्ध और आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की महानगरपालिका (बीएमसी) में करीब 29 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनने जा रहा है। लंबे समय तक प्रशासकीय नियंत्रण में रहने के बाद अब बीएमसी में राजनीतिक नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है। भाजपा ने वरिष्ठ नगरसेविका रितु तावड़े को महापौर पद के लिए नामांकित किया है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शंकर घाड़ी उपमहापौर पद संभालेंगे।29 साल बाद भाजपा का महापौरभाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी मुख्यालय में रितु तावड़े के नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही 29…

Read More

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बांद्रा (पश्चिम) क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन में होने वाले रिसाव (लीकेज) को रोकने के लिए मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य हाथ में लिया है। इसके चलते आगामी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बांद्रा और खार के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव (Low Pressure) से पानी मिलेगा।मरम्मत कार्य का विवरण और समयपाली हिल जलाशय की 900 मिमी व्यास वाली मुख्य इनलेट पाइपलाइन में कुरेशी नगर झुग्गी बस्ती और म्हाडा (MHADA) के खाली भूखंड के पास लीकेज की समस्या आई है। बीएमसी प्रशासन इस खराबी…

Read More

कहीं दुल्हों ने दिया संदेश तो कहीं विवादों ने बटोरी सुर्खियां मुंबई: महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान संपन्न हुआ। इस चुनावी महाकुंभ में जहां एक ओर 105 साल के बुजुर्ग और विवाह मंडप से सीधे पहुंचे दुल्हों ने वोट डालकर मिसाल पेश की, वहीं दूसरी ओर ईवीएम की खराबी, बोगस वोटिंग और बड़े नेताओं पर लगे आरोपों ने दिनभर माहौल गरमाए रखा।चुनावी समीकरण: एक नजर मेंराज्य के 12 जिलों (रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर) में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत…

Read More

मुंबई. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के मौजूदा और प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा की है. केंद्र सरकार 22,672 करोड़ रुपए के निवेश के साथ मुंबई के ईस्टर्न वॉटरफ्रंट को वैश्विक समुद्री, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन केंद्र में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोनोवाल ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, “मुंबई का ईस्टर्न वॉटरफ्रंट भारत की वैश्विक समुद्री महत्वाकांक्षाओं का आधारस्तंभ बनकर उभर रहा है.”2047 तक वैश्विक समुद्री…

Read More

मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ की विचारधारा, राजनीति और हिंदू समाज की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित ‘नए क्षितिज’ व्याख्यानमाला के पहले दिन आरएसएस (संघ) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि भाजपा पर संघ का कोई “रिमोट कंट्रोल” नहीं है।डॉ. भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ और बीजेपी दो अलग-अलग इकाइयां हैं। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी संघ के हैं, लेकिन उनकी अपनी एक राजनीतिक पार्टी (बीजेपी) है,…

Read More

NGO चेयरमैन बताकर लगाया चूनामुंबई: मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का झांसा देकर एक महिला से 17.73 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता 42 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर है, जिसे आरोपी ने खुद को प्रभावशाली एनजीओ का चेयरमैन बताकर अपने जाल में फंसाया।झूठी पहचान से शादी का प्रस्तावपुलिस के अनुसार, पीड़िता कई वर्षों से एक नामी मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर योग्य जीवनसाथी की तलाश में पंजीकृत थी। इसी दौरान उसे विराज बालासाहेब भोसले नामक व्यक्ति से शादी का प्रस्ताव मिला, जिसने खुद को पुणे का निवासी बताया। आरोपी ने बताया था कि उसके पिता आईपीएस अधिकारी हैं। मां…

Read More