Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: अहमदाबाद और बारामती में हुए विमान हादसों के बाद देश में उड़न खटोलों (हवाई जहाजों) में सफर की सोच कर लोग घबराने लगें हैं। लोगों के डर को बढ़ाने वाली एक और खबर मुंबई से सामने आई है, जहां हवा में विमान का गियर खराब होने से 220 यात्रियों की जान संकट में पड़ गई थी। रोंगटे खड़ी करने वाली इस घटना में विमान के यात्रियों की सांसें हलख में अटक गई थींमिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान में सवार करीब…
मुंबई: फिल्मकार रोहित शेट्टी के आवास से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। जांच में रेकी, अवैध हथियारों की सप्लाई, फंडिंग और संभावित अंतरराष्ट्रीय लिंक सामने आए हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 20 जनवरी को आरोपी सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पुणे से एक दोपहिया वाहन लेकर मुंबई आए थे। उन्होंने विले पार्ले रेलवे स्टेशन के बाहर होंडा डियो स्कूटी खड़ी की थी, जिसे शूटर के इस्तेमाल के लिए रखा गया था। पुलिस का दावा है कि बिहार का रहने वाला संदिग्ध शूटर अपने 4–5 साथियों के साथ मुंबई में ठहरा था और…
बांद्रा स्टेशन पर सनसनीखेज घटनामुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में मामूली विवाद अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते सप्ताह मालाड स्टेशन पर कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या के बाद बुधवार की रात बांद्रा स्टेशन पर दो यात्रियों के बीच हुई लड़ाई में एक तीसरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए उक्त निर्दोष यात्री की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए छीन गई है।घटना रात करीब 11 बजे की है। दो यात्रियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर दूसरे पर फेंक दिया। पत्थर…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने फौजदारी न्याय व्यवस्था के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि जब सहमति से बने शारीरिक संबंध बाद में बिगड़ जाते हैं, तो उन्हें दुष्कर्म का मामला बनाना कानून का गलत इस्तेमाल है।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि सहमति से बने संबंधों के टूटने के बाद उन्हें दुष्कर्म का मामला बनाना स्वीकार्य नहीं है, खासकर तब जब महिला पहले से विवाहित हो और कानूनन शादी के लिए पात्र ही न हो।विवाहित महिला पर फैसला स्पष्टशीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि…
हवाई एंबुलेंस से मिलेगी आपातकालीन सेवामंत्री आशीष शेलार ने सीएम देवेंद्र को भेजा प्रस्तावमुंबई: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दिन पहले हुई गैस टैंकर दुर्घटना के बाद मुंबई उपनगर जिले के पालक मंत्री (संरक्षक मंत्री) एडवोकेट आशीष शेलार ने बांद्रा-वरली सी लिंक और कोस्टल रोड पर आपातकालीन व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल शुरू कर दी है। मंत्री शेलार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा है, जिसमें हवाई आपातकालीन सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।बांद्रा रिक्लेमेशन में बनेगा हेलीपैडमंत्री शेलार ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बांद्रा रिक्लेमेशन क्षेत्र में सी लिंक…
दिनेश शिंदे, मीडिया समन्वयक-शिवसेनामुंबई: 21वीं सदी ज्ञान, तकनीक और नवाचार (Innovation) के युग के रूप में जानी जा रही है। इस वैश्विक परिवर्तन के केंद्र में आज ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) खड़ा है। मानव मस्तिष्क की तरह सोचने और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाली यह प्रणाली आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन ला रही है। भारत जैसे विशाल युवा आबादी वाले देश के लिए AI अब केवल एक तकनीकी शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी हथियार बन चुका है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोई खतरा नहीं, बल्कि भारत के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यदि हम…
31 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टलमुंबई: महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर सामने आई है। ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया में हुई गलतियों के कारण जिन महिलाओं की किस्तें रुक गई थीं, उन्हें सरकार ने सुधार का एक और मौका दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया है, जो 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।इसलिए रुकी थी हजारों महिलाओं की किस्तराज्य भर में कई जगहों पर महिलाओं ने पैसे न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किए थे। जांच में…
हरारे : भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए क्रिकेट जगत में अपनी बादशाहत कायम की है। आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर छठी बार विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह गौरव हासिल किया था।मैच के असली नायक रहे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। वैभव ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय…
मुंबई. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कुछ दिन पहले एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया गया था, जिससे पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। अब पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृत महिला की पहचान मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह हत्या लव ट्रायंगल का नतीजा है।इस पूरे मामले की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। गोरखपुर निवासी विजय साहनी एक निजी बीमा कंपनी में नौकरी के लिए मुंबई आया…
मुंबई: म्हाडा (MHADA) की सस्ती आवास योजना का झांसा देकर 66 लोगों से करीब 3.67 करोड़ रुपए की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन आरोपियों पर लोगों को सस्ती कीमत पर घर दिलाने का लालच देकर रकम हड़पने का आरोप है।वरिष्ठ अधिकारी बताकर रची साजिशआरोपियों में से एक ने खुद को म्हाडा का वरिष्ठ अधिकारी बताया और म्हाडा की फर्जी मंजूरी सूची और ऑफर लेटर आदि दस्तावेज तैयार करके निवेशकों का विश्वास जीता था।2022 में शुरू हुई ठगी की कहानीइस मामले के शिकायतकर्ता प्रदीप दहाले का ऐरोली सेक्टर-10 में कार्यालय है। वर्ष 2022 में आरोपियों में…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution