Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें राज्य में बहु प्रतिक्षित स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए जनवरी के अंत तक समय बढ़ाने की मांग की गई है. चुनाव आयोग की उपरोक्त अर्जी पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में पिछले चार-पांच वर्षों से ओ. बी. सी. आरक्षण सहित विभिन्न कारणों से देरी हो रही थी. लेकिन मई महीने में उच्चतम न्यायालय ने चुनावों पर लगी रोक हटाकर चार महीने के भीतर (अक्टूबर तक) चुनावी प्रक्रिया पूरी करने का आदेश चुनाव आयोग को दिया था. तदनुसार, आयोग…

Read More

महाराष्ट्र राज्य की सामाजिक न्याय राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में हाल ही में ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण एवं कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण और कल्याण बोर्ड, पुणे की सह अध्यक्ष शिवानी गजबर ने एक विज्ञप्ति के जरिए बताया कि बैठक में ट्रांसजेंडरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन तथा इससे पहले 11 जून को सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट तथा मुख्य सचिव की उपस्थिति में हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा तथा भविष्य में किए जाने वाले कामों पर मंथन किया गया. बैठक में ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण और…

Read More

दस्तावेज अपलोड करने की मियाद 15 सितंबर तक बढ़ाईमुंबई. त्योहारी सीजन के बीच राज्य के शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि शिक्षा विभाग शिक्षकों दस्तावेजों की फिर से जांच कर रहा है. लेकिन पूरे राज्य में लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों ने अभी तक अपने दस्तावेज जांच के लिए अपलोड नहीं किए है. वेतन अधीक्षक ने दस्तावेज नहीं जमा करने वाले शिक्षकों के संबंध में उन स्कूलों को पत्र लिखा है, जहां उक्त शिक्षक काम करते हैं. शिक्षा अधीक्षक ने सभी शिक्षकों को 15 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को भविष्य की नीतियों के लिए मार्गदर्शक तत्वों का स्थान देने पर जोर दिया. गीता, बाइबिल, कुरान और विकास का सविंधान की तरह, विकसित महाराष्ट्र वीजन डॉक्यूमेंट 2047 की समीक्षा हेतु सह्याद्री अतिथिगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री फडणवीस ने की, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थित थे. जल, ऊर्जा, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, उद्योग और सेवा, प्रौद्योगिकी व अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर प्रस्तुतियों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया.मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह…

Read More

मुंबई. दहिसर- पूर्व के शांति नगर स्थित एक 23 मंजिलों वाली अट्टालिका (इमारत) में रविवार की शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. इस दौरान धुएं में दम घुटने से एक 58 वर्षीया महिला की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, दहिसर-पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर दोपहर करीब 3.05 बजे के करीब आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत में धुआं फैल गया. इससे बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में भगदड़…

Read More

मुंबई. गणेश विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान मुंबई में शनिवार को एक बड़ी अनहोनी घट गई. कुर्ला के साकीनाका इलाके में बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक 6 वर्षीय बच्चा भी शामिल है.साकीनाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10.45 बजे खैरानी रोड के कचरा गली स्थित गजानन मित्र मंडल की गणेश मूर्ति की शोभायात्रा निकली थी. शोभायात्रा साकीनाका के खैरानी रोड स्थित सम्मान होटल के पास गुजर रही थी, उसी दौरान गणपति ट्रॉली…

Read More

मुंबई. राज्य सरकार में शामिल सभी घटक दल महायुति के रूप में मुंबई मनपा सहित राज्य के अन्य निकायों के चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं. इसी पृष्ठभूमि में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए महायुति में अब प्रेशर गेम शुरू हो गया है. उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी के नागपुर में प्रस्तावित एक दिवसीय चिंतन बैठक की घोषणा के बाद उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने मुंबई बीएमसी चुनाव की तैयारियों के लिए अपने प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं. शिवसेना शिंदे गुट ने आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों…

Read More

मुंबई. रविवार, 7 सितंबर से पितरों का महापर्व पितृ पक्ष शुरू हो रहा है. भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होने वाले पितृ पक्ष के पहले दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. ये चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण स्वरूप में दिखाई देगा जबकि बर्लिन, जिनेवा, लंदन, पेरिस, म्यूनिख और रोम जैसे यूरोपीय शहरों में ‘ग्रस्तोदित’ स्वरूप में नजर आएगा. ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इसलिए घर में मन की शांति और खुशी बनाए रखने के लिए कुछ चीजें करना आवश्यक है. आइए चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं.ग्रहण स्पर्श और…

Read More

मुंबई. रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा से पितरों का महापर्व यानी पितृ पक्ष शुरू हो रहा है. पितृ को पितरों अर्थात अपने दिवंगत पूर्वजों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा आशीष पाने का सुनहरा अवसर माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पितृ रूष्ट होते हैं तो इंसान को उसके प्रयासों का उचित फल नहीं मिल पता है. वह और उसका परिवार आर्थिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों में घिरा रहता है. जबकि पितृ प्रसन्न होते हैं तो कृपा आशीष बरसते हैं. व्यक्ति के घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. इसलिए भाद्रपद पूर्णिमा से प्रारंभ होकर…

Read More

मुंबई. गणेशोत्सव महापर्व शनिवार को बाप्पा की बिदाई अर्थात गणेश मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त हो गया. मुंबई में बाप्पा के भक्तों ने नम आंखों से अपने प्यारे बाप्पा को जल में विसर्जित करके बिदाई दी. मुंबई महानगर पालिका द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को शुरू हुआ बाप्पा की बिदाई का सिलसिला रविवार को भोर तक चला. नहीं हो सका लालबाग के राजा का विसर्जनइस दौरान रविवार को सुबह 8 बजे के करीब गिरगांव चौपाटी पहुंचने के बाद भी लालबाग के राजा मंडल की गणेश प्रतिमा को अरब सागर में विसर्जित नहीं किया जा सका. बताया…

Read More