Author: Team Tah ki Baat

नागपुर : महाराष्ट्र में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून में संशोधन करते समय केवल कानूनी पहलुओं पर ही नहीं, बल्कि मानवाधिकार, सामाजिक संवेदनशीलता और आधुनिक रणनीतिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखने की जरूरत है। विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने यह निर्देश देते हुए कहा कि पूरे अधिनियम की गहन समीक्षा करके उचित, सम्मानजनक और समयानुकूल शब्दावली शामिल की जाए। विधानसभा में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. गोर्हे ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में कुछ शब्द आज की सामाजिक समझ से मेल नहीं खाते और उनमें सुधार जरूरी है। उदाहरण के लिए, ‘वेडा’…

Read More

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अणुशक्ति नगर की विधायक सना मलिक-शेख ने नासिक जिले के मालेगाव में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराध पर गहरा दुख व्यक्त किया। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इस सत्र में मासूम बच्चियों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए तो हम उस पीड़ित बच्ची को न्याय नहीं दिला पाएंगे।सना मलिक ने 1980 के ऐतिहासिक ‘बच्चन सिंह बनाम पंजाब राज्य’ मामले के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मांग की कि आरोपी के…

Read More

मुंबई. बांद्रा-पूर्व स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी के सरकारी कर्मचारियों के निवास से संबंधित एक बड़ी जानकारी नागपुर से सामने आई है। नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत उठाए गए बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक वरुण सरदेसाई के सवाल के जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंह भोसले ने बड़ा बयान शनिवार को दिया।  मंत्री भोसले ने कहा कि बांद्रा पूर्व की गवर्मेंट कॉलोनी स्थित सरकारी इमारतों में रह रहे नागरिकों को स्थायी मकान देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री भोसले ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालवणी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों का पुनर्विकास करते समय ‘क्लस्टर मॉडल’ विकसित करने के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र के अंबुजवाडी, दादासाहेब गायकवाड़ नगर और राजीव गांधी नगर में स्थित झुग्गियों का सर्वेक्षण पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में गृहनिर्माण राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर और विधायक असलम शेख उपस्थित थे। नागपुर में शीत कालीन सत्र के दौरान आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मालवणी क्षेत्र में झुग्गियों का शेष सर्वेक्षण पूरा किया जाए। म्हाडा और झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार सर्वेक्षण करें। मालवणी क्षेत्र में सभी झुग्गियों का सर्वेक्षण पूर्ण…

Read More

मुंबई : दहिसर और जुहू में स्थित हाई फ्रीक्वेंसी रडार केंद्रों की वजह से उत्पन्न ऊंचाई सीमा की बाधा को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने रडार केंद्रों को स्थानांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को विधानसभा में निवेदन के माध्यम से यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दहिसर और जुहू में स्थित हाई फ्रीक्वेंसी रडार केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में इमारतों की ऊंचाई पर प्रतिबंध होने के कारण इस क्षेत्र में पुनर्विकास रुका हुआ था। इस समस्या को दूर…

Read More

मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बार उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ अपनी सहयोगी दल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने अलग विदर्भ की मांग की थी। तो वहीं बीजेपी नेता व राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अलग विदर्भ के लिए काम कर रहे हैं।MP राउत ने कहा कि राज्य के अहम कैबिनेट मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि अलग विदर्भ के लिए कोशिशें चल रही हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस…

Read More

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एच पूर्व विभाग के निवासियों को जल कटौती की सूचना दी है। आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण, विभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे से शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे तक जल आपूर्ति बंद रहेगी।12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:संपूर्ण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) विभागमोतीलाल नगर13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:प्रभात वसाहत, टीस-3, आग्रीपाड़ा, कलिना, सीएसटी मार्ग, हंसबुर्गा मार्ग, वीआईपी मार्ग, सीएसटी मार्ग की दक्षिण बाजू, यशवंत नगर, सुंदर नगर, कोलीवरी गांव, तीन बंगला, शांतीलाल कंपाऊंड, पटेल…

Read More

गणपत कोठारी के नेतृत्व में राजस्थान फाउंडेशन (मुंबई) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा प्रस्ताव जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित प्रवासी दिवस सम्मेलन में देश-दुनिया के प्रवासी दिग्गजों की जोरदार उपस्थिति रही। इसी दौरान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर अध्यक्ष गणपत कोठारी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक मैराथन बैठक की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग सवा घंटे तक चली इस बैठक में कारोबारी, निवेश, सामाजिक और सांस्कृतिक समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विकास…

Read More

मुंबई. नागपुर में सोमवार से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र से पहले दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) में नेता प्रतिपक्ष न होने के कारण राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी से विधान सभा में विपक्ष के नेता पद के उम्मीदवार विधायक भास्कर जाधव ने ने रविवार को महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला था। इसे मुद्दा बना कर पूरे विपक्ष ने सरकार के चाय पान के न्यौते को ठुकरा दिया था. जिसका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।नेता प्रतिपक्ष…

Read More

नागपुर: सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा। शीतकालीन अधिवेशन से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने रामगिरी सरकारी निवास पर पत्रकारों से संवाद साधा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था देश के बड़े राज्यों में सभी मानकों पर अग्रणी…

Read More