Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. प्रतिबंधित ‘उल्लू’ ऐप पर काम कर चुकी एक कथित अभिनेत्री मुंबई से सटे मीरा रोड के एक मॉल में सेक्स रैकेट चला रही थी. पुलिस की छापेमारी में 41 वर्षीया आरोपी अभिनेत्री के सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि अभिनेत्री टीवी में छोटे मोटे किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों, मॉडलों तथा नई कलाकारों को झटपट पैसे का झांसा देकर उनसे जिस्मफरोशी कराती थी. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेज कर जाल बिछाया, जिसमे अभिनेत्री फंस गई.मिली जानकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर काशी मीरा पुलिस की टीम…
‘मुंबई. शनिवार को अनंत चतुर्दशी और सोमवार को मुंबई में निकाले जानेवाले ईद-ए-मिलाद जैसे बड़े त्योहारों के जुलूस की तैयारियां के बीच मुंबई में 26/11 आतंकी हमले से भी बड़े हमले की धमकी मुंबई पुलिस को मिली है. मैसेज भेजने वाले का दावा है कि कसाब एंड कंपनी की तर्ज पर 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में दाखिल हो चुके हैं. ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकी संगठन से जुड़े इन आतंकियों के पास करीब 400 किलो आरडीएक्स (RDX) है. आतंकियों ने 34 वाहनों में बम लगा दिए हैं और इन वाहनों के जरिए अनंत चतुर्दशी के जुलूस में बम विस्फोट की उनकी योजना…
नवी मुंबई. देश के सबसे बड़े कंटेनर टर्मिनल जेएन पोर्ट–पीएसए (मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) फेज-2) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वोंग ने गुरुवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इस मौके पर रायगढ़ जिले के उरण स्थित जेएन पोर्ट–पीएसए मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) फेज-2 में आयोजित समारोह में उपस्थितमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि भारत को सागरी आर्थिक महाशक्ति बनाने में महाराष्ट्र की भूमिका अहम होगी. उन्होंने कहा कि सागरमाला जैसे प्रकल्पों के माध्यम से देश के समुद्री व्यापारिक ढांचे में नया अध्याय शुरू हुआ है और…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुधवार को आयोजित की गई. बैठक में श्रम विभाग ने महाराष्ट्र दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम 2017 और कारखाना अधिनियम 1948 में संशोधन को मंजूरी दे दी. इन संशोधनों के अनुसार, 20 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों में दैनिक कार्य घंटों को 9 से बढ़ाकर 10 करने, विश्राम अवधि को तदनुसार बदलने, अति आवश्यक कार्य हेतु नियुक्त कर्मचारियों के कार्य घंटों को 10.5 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने तथा प्रति तिमाही ओवरटाइम कार्य अवधि को 125 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे करने आदि को मंजूरी दी गई.सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री…
मुंबई. मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग को लेकर आजाद मैदान पर अनशन पर बैठे आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की हैदराबाद गजेटियर को लागू करने की मांग महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने मंगलवार को स्वीकार कर ली. मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे की मांगों के अनुरूप दस्तावेजों के अध्ययन एवं निष्कर्ष के लिए गठित मंत्री राधाकृष्ण विखेपाटिल की अध्यक्षता वाली उप समिति तथा सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति शिंदे की अगुवाई वाली समिति द्वारा तैयार किए गए मसौदे को जरांगे ने स्वीकार कर लिया. जिसके बाद महायुति सरकार ने जीआर (सरकारी आदेश) जारी कर दिया. इसके उपरांत जरांगे ने…
मुंबई. पूरे देश में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाने वाला मुंबई सहित महाराष्ट्र का महापर्व गणेशोत्सव धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच गया. सातवें दिन सिर्फ मुंबई महानगर (शहर व उपनगरों) में 26395 मूर्तियों का विसर्जन किया गया. इनमें 257 सार्वजनिक, 23,216 घरेलू और 2,922 गौरी का समावेश रहा.गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के सार्वजनिक पंडालों एवं घरों में विराजमान में सात दिन के बप्पा का सोमवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया. गणेश भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते अपने लाडले बप्पा को विसर्जन स्थलों पर लेकर पहुंचे. गणपति बप्पा के जयघोष के साथ विघ्नहर्ता को इस साल…
मुंबई. सितंबर माह का पहला दिन चाय विक्रेताओं, ढाबा, छोटे होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं तैयार पकवान, मिठाई आदि खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े से जुड़े छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर साथ लेकर आया है. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार (1 सितंबर 2025) से एलपीजी गैस के 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर के दामों में 51 रुपए की कटौती की घोषणा की है. जबकि 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.बता दें कि भारत में एलपीजी का 90 प्रतिशत हिस्सा घरेलू रसोई में उपयोग होता है, जबकि बाकी 10…
मुंबई. मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल द्वारा मुंबई में आजाद मैदान पर शुरू किया गया अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहेगा. रविवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को चौथे दिन अनशन जारी रखने की अनुमति दे दी. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मराठों के इस आंदोलन के कारण सोमवार से मुंबईकरों के साथ-साथ सरकार को भी कड़ी चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है.बता दें कि तीन दिनों से अन्न त्याग के कारण मनोज जरांगे का स्वास्थ्य पहले ही खराब होने लगा है. लेकिन…
मुंबई. मराठा समाज और उनके सगे सोयरे (सगे-संबंधियों) के लिए ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत मनोज जरांगे पाटिल का काफिला शुक्रवार को भोर में 6 बजे के करीब आजाद मैदान पहुंच गया और उन्होंने अपना अनशन भी शुरू कर दिया है. इसके साथ-/साथ मनोज जरांगे के आंदोलन में शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से लाखों की संख्या में मराठा समाज के लोग भी मुंबई पहुंच रहे हैं. फिलहाल अभी तक पहुंचे मराठों के कारण ही मुंबई में जाम जैसे हालात हो गए हैं.बता दें कि आरक्षण के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए मनोज जरांगे…
मुंबई. नागपुर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली को गुरुवार को कोर्ट से जमानत मिल गई. शिवसेना से तीन बार नगरसेवक रहे कमलाकर जामसंडेकर मर्डर केस सहित करीब 50 गंभीर मामलों में आरोपी रहे गवली को स्पेशल मकोका कोर्ट ने वर्ष 2012 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी. वर्ष 2019 में उच्च न्यायालय ने उनकी सजा को बरकरार रखने का निर्णय सुनाया था. उच्च न्यायालय के फैसले को गवली के वकीलों ने चुनौती दी थी. याचिका पर सुनवाई करने के दौरान गवली की 76 साल की उम्र, उनका खराब स्वास्थ्य और जेल में अब तक बिताए गए…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution