Author: Team Tah ki Baat

सरकार ने उठाए उपराज्यपाल पर सवालमुंबई. जम्मू कश्मीर में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने पिछले करीब 115 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस दौरान वैष्णो देवी धाम पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्य 41 हो गई है. जबकि कई अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. दूसरी तरफ वैष्णो देवी धाम पर हुए हादसे पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. सूबे के सीएम उमर अब्दुल्ला और उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी राज्य के उप राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार…

Read More

मुंबई. पालघर जिले के विरार क्षेत्र में मंगलवार की रात इमारत का पिछला हिस्सा ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा मरने वालों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के दुख में शामिल होने की भावना व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है.वसई विरार महानगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नारंगी क्षेत्र स्थित चार मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार रात 11.30 बजे के करीब ढह गया. इस दुर्घटना में 50…

Read More

मुंबई. पालघर जिला के विरार पूर्व स्थित नारंगी इलाके में रमाबाई अपार्टमेंट नामक 4 मंजिलों वाली इमारत के पीछे का कुछ हिस्सा मंगलवार की रात 11 बजे के करीब ढह गया. इमारत में 12 परिवार रहते थे. इनमें से 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया. बाहर निकाले गए लोगों में से 3 को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मलबे में और करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.15 साल पहले बनी थी इमारत!बताया जा रहा है कि रमाबाई अपार्टमेंट का निर्माण करीब 12 से 15 साल पहले ही किया गया…

Read More

रियासी. जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और लगातार भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है. कई इलाकों में पानी भर गया है. तो वहीं जम्मू के रियासी जिला अंतर्गत कटरा स्थित मशहूर तीर्थ क्षेत्र वैष्णो देवी धाम से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां के यात्रा मार्ग में मंगलवार को हुए भूस्खलन में 5 तीर्थ यात्रियों की पहाड़ी चट्टनों एवं मिट्टी मलबे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. जबकि करीब 14 अन्य लोग घायल हुए हैं.श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की वजह से मंगलवार को दोपहर…

Read More

मुंबई में पुलिस-एफडीए की बड़ी कारवाईमुंबई. गणेशोत्सव एवं दूसरे त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही शाकाहारी भोजन की मांग में वृद्धि तथा मांसाहारी भोजन करने वालों की संख्या घट जाती है. इस दौरान स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार के रूप में लोकप्रिय पनीर की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में मिलावटखोर भी मुनाफा कमाने के लिए कमर कस कर तैयार हो जाते हैं. ऐसे ही मिलावट खोरों का पर्दाफाश मुंबई पुलिस और एफडीए की संयुक्त कार्रवाई में हुआ है. कार्रवाई में पता चला है कि मुंबई के होटलों एवं डेयरी फार्मों में दूध से बने शुद्ध पनीर की बजाय…

Read More

मुंबई. राज्य में श्रम कानूनों में संशोधन करके महाराष्ट्र श्रम संहिता नियम बनाए गए हैं, जिनमें से महाराष्ट्र व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य और कार्यस्थल संहिता नियमों के मसौदे को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है, जिसे केंद्र सरकार को उसकी सहमति के लिए भेजा जाएगा.बता दें कि केंद्र के श्रम कानूनों के अनुरूप संहिताएं बनाई जा रही हैं. इसमें औद्योगिक सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न कारकों को ध्यान में रखा गया है. जैसे कि महिलाओं के लिए काम के घंटे, उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनके लिए सुविधाएं भी शामिल की गई हैं. नए नियम राज्य की ‘ईज़…

Read More

सीएम देवेंद्र ने दिए एकीकृत विषय और निधियों के प्रभावी उपयोग के निर्देशमहाराष्ट्र शहरी अवसंरचना निधि के अंतर्गत योजना पर चर्चामुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि शहरी अवसंरचना के विकास के लिए एकीकृत विषय, दीर्घकालिक योजना और उपलब्ध निधियों के प्रभावी उपयोग के सूत्र का प्रयोग करें. महाराष्ट्र में शहरी क्षेत्रों के अवसंरचना विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र शहरी अवसंरचना निधि (MUINFRA) के अंतर्गत तैयार की गई नई वित्तीय योजना पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस कहा कि शहरों के भविष्य के लिए आज ही निर्णय लें और अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखते…

Read More

पंचमेवा खीर एक समृद्ध और पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो पांच प्रकार के सूखे मेवों से बनाई जाती है, जिसे फुल क्रीम दूध में उबाला जाता है और चीनी या गुड़ से मीठा किया जाता है.“पंचमेवा” नाम ‘पंच’ अर्थात पांच और ‘मेवा’ अर्थात सूखे मेवे से मिलकर बना है, जो इस खीर को एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाता है. अक्सर त्योहारों, व्रतों, या गणेश चतुर्थी, नवरात्रि या जन्माष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर बनाई जाने वाली यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होती है. बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और खजूर का मिश्रण इसे…

Read More

मुंबई सहित पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है. इस दौरान भक्तगण अपने लाडले बाप्पा की भक्ति में लीन हो गए हैं. गणेश महापर्व के मौके पर आप अपने प्यारे गणपति बाप्पा को प्रसन्न करके उनसे कृपा के रूप में सुख, शांति और समृद्धि का शुभ आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.गणेश चतुर्थी पर करें ये आसान उपायदीपक जलाएं : उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. इससे परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और धन लाभ होता है.मोदक का भोग : गणेशजी को…

Read More

सनातन धर्म में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. सभी देवी देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित इस तिथि से शुरू होने वाला 10 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व वैसे तो मुंबई, महाराष्ट्र सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन महाराष्ट्र में खासकर मुंबई में गणेशोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. इसलिए गणेशोत्सव को मुंबई और महाराष्ट्र का महापर्व भी कहा जाता है.इस बार गणेशोत्सव बुधवार (27 अगस्त 2025) से शुरू हो रहा है. इस दिन अत्यंत शुभ फलदायी सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी…

Read More