Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: गोरेगांव इलाके में एक लोकप्रिय 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर के साथ दिनदहाड़े विनयभंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 26 नवंबर को हुई थी, जिसने मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 70 से 80 हज़ार सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”मदद के लिए चिल्लाई, पर कोई नहीं रुका”घटना के दो दिन बाद, गुरुवार को पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की, जो जंगल की आग की तरह फैल गई और मुंबई पुलिस…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनाव के लिए मंगलवार (2 दिसंबर) को मतदान होने जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा संपूर्ण मतदान तंत्र को पूरी तरह सज्ज कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कुल 12,316 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए 62,108 चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है।मंगलवार को 264 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों और 6,042…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर परिषद चुनावों के अंतिम दिन छत्रपति संभाजीनगर, बीड, अहिल्यानगर, पुणे और नासिक जिलों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और नगर सेवकों के समर्थन में कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया।पैठण में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने संत शिरोमणि संत एकनाथ महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर अपने प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दक्षिण काशी के नाम से प्रसिद्ध पैठण का ऐतिहासिक गौरव पुनः स्थापित करना उनका संकल्प है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भाजपा की सत्ता आने पर पैठण को स्वच्छ…

Read More

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका की आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में करीब 11 लाख मतदाताओं को दो स्टार () चिन्ह के साथ दोहरा मतदाता दर्शाए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नामांकन अधिकारी को औपचारिक विनती पत्र सौंपा गया है। कांग्रेस के बांद्रा पूर्व विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक रमेश पवार ने अपने निवेदन पत्र में मसौदा मतदाता सूची में दोहरे नामांकन की व्यापक जांच की मांग की है। पवार ने पत्र में सवाल उठाया है कि जिन मतदाताओं को दो स्टार () चिन्ह के साथ दोहरा…

Read More

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 17 रनों से जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (135), कप्तान केएल राहुल (60) और रोहित शर्मा (57) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। लेकिन टीम इंडिया द्वारा दिए गए 350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 49.2 ओवरों 332 रन ही बना सके।खराब रही शुरुआतदक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रोटियाज की आधी टीम महज 130 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। इससे ऐसा लगने लगा…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा 15 मार्च, 2024 को जारी किए गए ‘संच मान्यता’ (स्ट्रक्चरल अप्रूवल/शिक्षक-छात्र अनुपात निर्धारण) संबंधी सरकारी निर्णय (जीआर) ने राज्य के अधिकांश अनुदानित और सरकारी स्कूलों को बड़े संकट में डाल दिया है। शिक्षक संगठनों ने आशंका व्यक्त की है कि इस नीति के कारण 5 दिसंबर तक होने वाली संच मान्यता के बाद हजारों शिक्षक अतिरिक्त हो जाएंगे और कम नामांकन वाले 18,000 से अधिक स्कूल बंद हो सकते हैं।संगठनों ने जोर देकर कहा है कि यह कदम राज्य की सरकारी अनुदानित शिक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल देगा। सरकार की इस…

Read More

मुंबई कांग्रेस का वायु प्रदूषण घोषणापत्र जारी’मुंबई कांग्रेस का मिशन-प्रदूषण को जड़ से मिटाना!’मुंबई: मुंबई में प्रदूषण अत्यंत खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और श्वसन संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। मुंबईवासियों को स्वच्छ हवा भी नसीब नहीं हो रही है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षाताई एकनाथ गायकवाड ने कहा कि मुंबई की हवा का जहरीला होना प्रकृति का दोष नहीं, बल्कि भ्रष्ट, गैरजिम्मेदार और अवसरवादी सरकार की उदासीनता, लापरवाही और प्रयासों की कमी का परिणाम है। उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर मुंबईवासियों के सांस लेने के अधिकार को…

Read More

मुंबई: केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने रविवार को दो महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल की। ‘सांसद मातृशक्ती पोषण अभियान’ के तहत उन्होंने 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को विशेष पोषण किट वितरित किए। इसके साथ ही, उन्होंने मुंबई पब्लिक स्कूल, मंडपेश्वर कैंपस (कांदिवली पूर्व) के आधुनिक परिसर का उद्घाटन किया और शहर भर की बीएमसी स्कूलों में पढ़ने वाली 60,000 छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण की एक बड़ी योजना की घोषणा की। सुपोषित माँ, स्वस्थ भारत की नींव‘सुपोषित माँ, स्वस्थ भारत की आधारशिला’ की…

Read More

मुंबई. मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल) जारी होने के बाद इसमें 11 लाख दोहरे नामों (डुप्लिकेट नामों) का बड़ा घालमेल सामने आया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस भारी गड़बड़ी के कारण नागरिकों में पैदा हुए भ्रम को देखते हुए चुनाव आयोग से इस पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। इस शिष्टमंडल में विधायक अमीन पटेल, डॉ. ज्योति गायकवाड़, अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सचिन सावंत, प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस,…

Read More

मुंबई. अंधेरी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले को महज आठ घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के दो मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दिनांक 26 नवंबर 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष को मरोल सहार पाइपलाइन स्थित इंग्पोर्ट वेयरहाउस के सामने एक खाली प्लॉट पर एक अज्ञात व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। अंधेरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल कूपर अस्पताल…

Read More