Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मानसून पूर्व तैयारियों पर महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए. लेकिन पूरा पैसा पानी में व्यर्थ बरबाद हो गया. सरकार और बीएमसी के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं, ऐसे कहते हुए कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने सोमवार को बीजेपी, महायुति सरकार और बीएमसी पर जोरदार हमला बोला.वर्ष ने आरोप लगाया कि सरकार और बीएमसी के कुप्रबंधन तथा भ्रष्ट कार्यशैली की वजह से मुंबईवासियों के सप्ताह की शुरुवात बेहद खराब हुई. सोमवार को बारिश के कारण मुंबईवासियों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा. लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके, लोकल ट्रेनें, सड़क परिवहन…
मुंबई. ‘जलजला’ शब्द आमतौर पर भूकंप के लिए इस्तेमाल की जाता है. लेकिन आसमान से बरसे जीवनदाई जल ने मुंबई एमएमआर के लोगों को दहला दिया. अपनी जिंदादिली और कभी न रुकने की खूबी के लिए मशहूर मशहूर मुंबई में सोमवार को आसमानी आफत अर्थात मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बीते शुक्रवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार की शाम तक जारी रहा. इस वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया. अंधेरी सबवे, कुर्ला, वडाला, चूनाभट्टी, हिंदमाता, दादर, मुंबई सेंट्रल और गांधी मार्केट (किंग्ज सर्कल) सहित कई अन्य इलाकों में सड़कों जल…
मुंबई. शुक्रवार की शाम से हो रही तेज बारिश के कारण शनिवार को मुंबई एमएमआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस दौरान निचले इलाकों में जलजमाव से जहां परिवहन सेवा प्रभावित हुई तो वहीं शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ आदि गिरने की घटना भी घटित हुई. मुंबईकरों के लिए सबसे दुखद साबित हुआ विक्रोली में हुआ भूस्खलन, जिसमें एक पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि मृतक व्यक्ति की पत्नी और बेटा भी हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं.मुंबई करों के लिए चिंता की बात यह है कि भारतीय मौसम विभाग ने रविवार से अगले पांच दिनों…
मुंबई. गोरेगांव-पूर्व में स्थित एक अट्टालिका (बहुमनिला इमारत) किशोरवयीन बच्चों का सुसाइड प्वाइंट साबित हो रही है. आरे पुलिस के हवाले से आई रिपोर्टों की माने तो इस 52 मंजिलों वाली इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों की गिरकर अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन मौतें पिछले महज 10 महीनों में हुई हैं. सभी मृतक 16 से 22 वर्ष उम्र के बीच के पाए गए हैं. ये सनसनीखेज जानकारी गुरुवार को इमारत में रहनेवाली 17 वर्षीय छात्रा के हादसा ग्रस्त होने के बाद सामने आई है.मिली जानकारी के अनुसार आरे पुलिस स्टेशन की हद में स्थित एक…
मुंबई सहित पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार शनिवार को हर्ष और उल्लास से मनाया. इस उपलक्ष्य में कृष्ण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. मुंबई में शुक्रवार की रात से हो रही भारी बारिश की वजह से बहुत से श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही पूजा अर्चना करके भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया. मुंबई बना मानवीय पिरामिड बनाने का रिकॉर्डजन्माष्टमी पर मुंबई सहित महाराष्ट्र में मानवीय पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर रस्सी के सहारे लटकाई गई दही से भरी मटकी को तोड़ने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. खासकर मुंबई एमएमआर में मनाया जाने वाला…
मुंबई. अपने घर का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है. गृह कर्ज (होम लोन) महंगा होने के संकेत मिले हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दर बढ़ा दी है. स्टेट बैंक ने ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. बैंक ने पहले ब्याज दर 7.5 से 8.45 फीसदी थी. अब यह बढ़कर 7.5 से 8.70 फीसदी हो गई है.एसबीआई बैंक ने कर्ज लेकर घर खरीदने का सपना देखने वालों को बड़ा झटका दिया है. बैंक की ब्याज दरों…
मुंबई. भारत की आजादी की 79वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीएम देवेंद्र ने बाद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है. मात्र एक दशक में भारत ने दुनिया की ग्यारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है. आज महाराष्ट्र राज्य भारत की समग्र विकास श्रृंखला में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. विकसित महाराष्ट्र विकसित…
मुंबई. मुंबई के विकास के लिए कृत संकल्प मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दृढ़ता पूर्वक कह दिया है कि यदि मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाना है तो तेजी से पुनर्विकास करना होगा. ऐसे में हमें दशकों तक चलने वाली परियोजनाएँ नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि झुग्गी-मुक्त मुंबई का सपना तभी साकार हो सकता है जब परियोजना शुरू हो, डेढ़ साल के भीतर प्लॉट तैयार हो जाएं और अगले एक साल के भीतर पुनर्वास भवन का निर्माण हो. सुखराज नाहर ने मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला. इस अवसर पर क्रेडाई-एमसीएचआई द्वारा आयोजित ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह में…
मुंबई : मुंबई एमएमआर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए सरकार अब वाटर ट्रांसपोर्ट अर्थात समुद्र मार्ग को विकल्प बनाने के प्रयासों में जुटी है. लेकिन पालघर में समुद्र में घटित हुई घटना के बाद ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या समुद्री मार्ग यात्री परिवहन के लिए सुरक्षित है?पालघर जिला अंतर्गत मुरबे बंदरगाह से 14 अगस्त की रात 9 बजे ‘जय श्री साई’ नौका में सवार 15 मछुआरे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे. समुद्र में 20:00:268 71:18:156 ई नॉटिकल मिल की दूरी पर लंगर डालने के बाद सिग्नल लाइट चालू करकेकुछ मछुआरे सो गए…
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. अतः भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अर्थात जन्माष्टमी, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार शनिवार की आधी रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा. इस बार जन्माष्टमी बेहद खास होगी क्योंकि इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है. जन्माष्टमी पर शुक्र और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि मिथुन में रहेंगे, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है. इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है. ये दोनों योग…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution