Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. पुणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 6 की टीम ने 7 अगस्त 2025 को गस्त के दौरान वाघोली पुलिस थाने की हद से 19 वर्षीय सुरज उर्फ नन्या संतोष गोरे और ओमकार अरूण नादवडेकर को शक के आधार पर हिरासत में लिया था. उक्त युवकों को हिरासत में लेने का टीम में शामिल अधिकारी नितीन चाडगे और निर्णय लांडे का निर्णय एक बड़ा कदम सिद्ध हुआ. क्योंकि नन्या और ओमकार जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर निकले. चाडगे और लांडे की टीम को उनकी तलाशी में एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. यूनिट 6 की टीम ने…
मुंबई. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अजीत ने नवाब को एनसीपी की मुंबई मनपा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बना दिया है. अर्थात अब अजीत की एनसीपी नवाब के नेतृत्व में मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेगी.आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों के मद्देनज़र, राकांपा ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को मुंबई चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इस नियुक्ति की घोषणा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने बुधवार को की.राकांपा…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सरकारी राशन की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न और चीनी वितरित करने वाले उचित मूल्य (सरकारी राशन) दुकानदारों के मार्जिन (कमीशन) में 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया. अतः अब दुकानदारों को प्रति क्विंटल 20 रुपए की वृद्धि मिलेगी अर्थात उन्हें 150 रुपए की बजाय 170 रुपए का मार्जिन मिलेगा. गौरतलब हो कि अंत्योदय अन्न योजना एवं प्रधान कुटुंब योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को ई-पॉस मशीनों के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से 53,910 उचित…
मुंबई. नासिक जिले के देवलाली और इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, वंचित बहुजन आघाड़ी और एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में प्रवेश किया. डीसीएम अजीत पवार ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि लोगों की मुश्किलें दूर करें, उनके सुख-दुःख में भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि हमारा अनुभव है कि जब आप जनता के काम करते हैं तो लोग मज़बूती से आपके साथ खड़े रहते हैं. बता दें कि मंगलवार को डीसीएम अजीत की उपस्थिति…
मुंबई. वसई-विरार में कई वर्षों तक बहुजन विकास आघाड़ी के नगरसेवक रहे महेश पाटिल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपाई बन गए. नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया. इस मौके पर चव्हाण ने कहा कि ये सभी लोग विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के लिए समर्पित मोदी सरकार और महायुति सरकार में विश्वास की वजह से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.चव्हाण ने कहा कि वसई-विरार परिसर के विकास के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वसई-विरार, नालासोपारा परिसर…
मुंबई : मीरा-भायंदर शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित दहिसर टोल प्लाजा, मुंबई महानगरीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय नागरिकों के लिए भारी यातायात जाम का कारण बनता है, जिससे अनावश्यक ईंधन की बर्बादी होती है. इसके अलावा वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है. इसके लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दहिसर टोल प्लाजा को वेस्टर्न होटल के सामने 2 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है. मंत्री सरनाईक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के कई टोल प्लाजा रद्द कर दिए हैं और सभी टोल प्लाजा पर…
मुंबई. एमपीसीसी (मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमिटी) के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी खेल संकुल, मुलुंड के स्विमिंग पूल के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान सुनील गोडसे, विशेष कार्य अधिकारी, बृहन्मुंबई क्रीड़ा एवं ललित कला प्रतिष्ठान, टी वार्ड बीएमसी के रखरखाव एवं भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ठेकेदारों के प्रतिनिधि, परियोजना सलाहकार, फिल्ट्रेशन प्लांट के अधिकारी भी मौजूद थे.इस मौके पर कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लेने के बाद शेट्टी ने स्पष्ट शेट्टी ने निर्देश दिए कि सभी मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य अगले…
मुंबई. कांदिवली पूर्व स्थित अप्पा पाड़ा इलाके में एक पिता और पुत्र की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों पिता पुत्र तालाब पर केकड़ा पकड़ने गए थे. घटना शनिवार की शाम के समय की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, कांदिवली पूर्व स्थित क्रांतिनगर निवासी एकनाथ पाटिल अपने 17 वर्षीय पुत्र वैष्णव के साथ शनिवार को शाम के समय अप्पा पाड़ा स्थित तालाब पर केकड़ा पकड़ने गए थे. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय एकनाथ तालाब के बाहर बैठा था जबकि वैष्णव पानी में किनारे पर केकड़ा पकड़ रहा था. लेकिन वैष्णव अचानक पानी में…
मुंबई. बांद्रा पूर्व, गवर्नमेंट कॉलोनी, गुरुनानक अस्पताल के पास स्थित अष्टविनायक एस.आर.ए बिल्डिंग क्र. 3 अ और ब विंग के निवासियों ने सोसाइटी की कमेटी के प्रमुख रोहिताक्ष बोलार और गोपीचंद वाघमारे के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर स्थानीय खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुप्रिया पाटिल अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं.प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कमेटी के प्रमुख लोग सोसाइटी मूल सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. उन्हें वकील के मार्फत नोटिस भेज कर उनके मकान अपात्र होने का दावा करते हैं. उन पर अपना घर बेचने…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution