Author: Team Tah ki Baat

मुंबई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावड़े ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अपना ‘100 दिनों का प्राथमिकता एजेंडा’ साझा किया। 11 फरवरी 2026 को पदभार ग्रहण करने के महज एक महीने के भीतर महापौर ने 21 प्रमुख मुद्दों वाले इस मास्टर प्लान में से 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है।तावड़े ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, गतिशील और नागरिक-केंद्रित बनाना है।प्रमुख पहल: जो शुरू हो चुकी हैंमहापौर ने महिला सशक्तिकरण और जनसुविधाओं पर जोर देते हुए निम्नलिखित कार्यों को गति दी है:भ्रष्टाचार मुक्त…

Read More

अहमदाबाद: भारत ने रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। सैमसन, अभिषेक और ईशान की तूफानी बल्लेबाजीभारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार पारियों ने अहम भूमिका…

Read More

मुंबई: महानगर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य बजट में घोषणा की कि प्रस्तावित मेट्रो लाइन-11 (वडाला–गेटवे ऑफ इंडिया) को आगे बढ़ाकर बांद्रा टर्मिनस तक किया जाएगा। यह विस्तार धारावी और बांद्रा वेस्ट के रास्ते होगा, जिससे शहर में ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।23,487 करोड़ की अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजनामेट्रो लाइन-11 पूरी तरह अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगी।इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 23,487 करोड़ रुपये है और इसकी मूल लंबाई लगभग 17 किलोमीटर रखी गई है।यह कॉरिडोर वडाला से शुरू होकर दक्षिण मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया…

Read More

‘मुंबई: अकेले रहने वाले बुजुर्ग इन दिनों साइबर सेंधमारों के निशाने पर हैं। साइबर अपराधी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर देश भर में वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। ठग वीडियो कॉल के जरिए पुलिस की वर्दी पहनकर संपर्क करते हैं और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स तस्करी या अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं। “डिजिटल अरेस्ट” नामक ठगी के इस जाल के बारे में मुंबई पुलिस इन दिन बुजुर्गों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चला रही है। क्योंकि डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठग लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे…

Read More

ठाणे : जिले के बदलापुर (पूर्व) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे पर मामूली विवाद के बाद अपनी मां की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगा है। मोबाइल में मौजूद एक रिकॉर्डिंग डिलीट करने को लेकर हुए झगड़े में आरोपी बेटे ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नंदा नारायण व्यापारी आनंदनगर, गावदेवी स्थित गोकुल सोसायटी…

Read More

मुंबई: सरकारी राशन की दुकानों से मिलने वाले अनाज घटिया क्वालिटी और मिलावटखोरी के लिए हमेशा बदनाम रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई में इन दिनों राशन की दुकानों में मिलनेवालेव चावल चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह यह है कि राशन के चावल में कुछ अलग तरह के दाने मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई लोग इन दानों को “प्लास्टिक चावल” समझकर घबराहट व्यक्त कर रहे हैं। राशन के चावलों में मिलने वाले विशिष्ट दाने कच्चा चबाने पर कुछ हद तक प्लास्टिक चबाने जैसा प्रतीत होते हैं। चीन निर्मित प्लास्टिक के चावलों की अफवाह पहले…

Read More

मुंबई : मुलुंड इलाके में होलिका दहन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक ऑटो रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना विजयनगर इलाके के जे.एन. रोड स्थित आर्यभट्ट गार्डन के सामने सोमवार (2 फरवरी) रात को हुई। 44 वर्षीय ऑटो चालक आनंद रामलाल बनकर होलिका दहन देख रहे थे, तभी 19 वर्षीय मित सिंदल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले…

Read More

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल करते हुए टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और आकांश धुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।UPSC द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं के लिए किया गया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी प्रतिष्ठित सेवाएँ शामिल हैं।आयोग ने यह भी बताया कि 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 7.69 लाख करोड़ रुपए का विकासोन्मुख बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट “विकसित महाराष्ट्र 2047” के दीर्घकालीन लक्ष्य पर आधारित है।सरकार ने किसानों को राहत देते हुए 2 लाख रुपए तक कर्जमाफी की घोषणा की है, साथ ही राज्य को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कई बड़े फैसले किए गए हैं।किसानों को 2 लाख तक कर्जमाफीसरकार ने “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना” की घोषणा की है। इसके तहत 30 सितंबर 2025 तक बकाया…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार (5 मार्च 2026) एक कड़े धर्मांतर विरोधी विधेयक को मंजूरी दे दी। भाजपा विधायक और महायुति सरकार के मंत्री नितेश राणे ने विधानभवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए इसे राज्य के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताया।राणे ने बताया कि यह कानून मध्यप्रदेश और गुजरात के धर्मांतर विरोधी कानूनों से भी अधिक कठोर है। इसके तहत जबरदस्ती या प्रलोभन देकर धर्मांतर कराना गैर जमानतीय अपराध होगा और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। बजट सत्र में दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) में यह विधेयक पारित कराकर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा…

Read More