Author: Team Tah ki Baat
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में ५८ स्वर्ण पदकों सहित कुल १५८ पदक जीतकर महाराष्ट्र को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने बधाई दी है. मुंबई. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘बहुत-बहुत बधाई! आप सभी ने धैर्य और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ महाराष्ट्र के खेल गौरव को बढ़ाया है. इस उपलब्धि को हासिल करनेवाले आप सभी खिलाड़ी महाराष्ट्र का गौरव हैं.’ इस तरह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र की युवा टीम को बधाई देते हुए कहा…
मुंबई. मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ग्राउंड स्टाफ हैंडलिंग का काम करनेवाली तुर्कियों की कंपनी सेलेबी एनएएस को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विरोध प्रदर्शन से बहुत बड़ा झटका लगा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई सहित देश के 9 हवाई अड्डों पर सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी क्लीयरेंस के करार को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था. शिवसेना नेता तथा महायुति सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने इसे शिवसेना की बड़ी उपलब्धि बताया. साथ ही उन्होंने भारत में कारोबार कर…
मुंबई. भारत में आईफोन के सस्ता होने की उम्मीद कर रहे भारतीय नागरिकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ा झटका देने की कोशिश कर रहे हैं. भारत में आईफोन के निर्माण की तैयारी कर रही एप्पल कंपनी के सीईओ को राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में ही आईफोन का निर्माण बढ़ाने का निर्देश दिया है. ट्रंप अमेरिकी कंपनी एप्पल के सीईओ से कहा है कि भारत में आईफोन के निर्माण की कोई जरूरत नहीं है. भारत अपना देख लेगा.ट्रंप ने कतर में कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुक को भारत में निर्माण बढ़ा चाहिए. ट्रंप ने कहा कि कुक के…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार में राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने जे.जे. अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. काम पूरा करने के लिए अक्टूबर 2025 तक की डेड लाइन तय करते हुए उन्होंने कहा कि इससे एक ही स्थान पर अनेक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा.राज्य मंत्री मिसाल ने बुधवार को जे.जे. अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया तथा मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक की. इस दौरान मिसाल ने कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी, गहन चिकित्सा इकाई, नर्सिंग होम आदि विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने इन…
मुंबईकरों की सुखदायी यात्रा का शानदार माध्यम बनेगी मेट्रो : मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा विश्वास
मुंबई. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के ‘मेट्रो रूट-9, चरण-1, काशीगांव से दहिसर (पूर्व) का तकनीकी परीक्षण बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में संपन्न हुआ. मीरा-भायंदर, ठाणे में आयोजित इस तकनीकी परीक्षण के मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने मेट्रो रेल-9 मार्ग का निरीक्षण किया और मेट्रो से यात्रा की.इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस तकनीकी परीक्षण के बाद मेट्रो रूट-9 के काशीगांव से दहिसर (पूर्व) खंड को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. मेट्रो पश्चिमी एक्सप्रेसवे को यातायात-मुक्त बनाने और मुंबईकरों की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने का एक शानदार तरीका है. सरकार का लक्ष्य…
मुंबई. प्रयागराज के करछना में नाले में मिली 30 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पत्नी से एक तरफा प्यार करने वाला शख्स वारदात का मुख्य साजिशकर्ता निकला.बता दें कि बीते सप्ताह करछना के बबुरा नटका गांव से सात किमी दूर स्थित डीहा नहर में पुलिस को एक शव मिला था. मृत युवक की पहचान एमपी के सीधी जिला के इमलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेढवली गांव निवासी धीरज मिश्र के रूप में सामने आई. बताया जा रहा है कि धीरज बबुरा…
ठाणे. मुंबई से सटे ठाणे जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करीब 10 साल पहले हुआ था. मृतकों में शामिल एक किशोर अपनी मां से 10 मिनट में वापस लौटने का वादा करके घर से निकला था. लेकिन पुलिस उक्त गुमशुदा किशोर को ढूंढ नहीं पाई. पीड़ित का के प्रयासों से करीब 7 महीने बाद गुमशुदगी का राज खुला तो सभी सन्न रह गए. क्योंकि उक्त गुमशुदा किशोर और उसके एक अन्य दोस्त की हत्या कर दी गई थी. उस घटना के बाद एक पीड़ित मां जासूस बन गई और वह गुमशुदा लोगों को ढूंढने में मदद करके अपनो…
मुंबई. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के 57 वर्षीय वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बापुराव देशमुख को एसीबी ने एक स्कूल के ट्रस्टी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मजेदार बात यह है कि देशमुख के खिलाफ एसीबी ने उन्हीं के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.मिली जानकारी के अनुसार, शिवाजी नगर पुलिस थाने की हद में स्थित एक स्कूल को लेकर संचालकों का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि 15 अगस्त 2024 को विरोधी गेट का ताला तोड़ कर स्कूल में जबरन घुस गए थे. स्कूल के एक…
मुंबई. भांडुप-पश्चिम में बीते 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त सिद्धिविनायक शिक्षण प्रसारक मंडल शिक्षण संस्था के आर. के. लॉ कॉलेज को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से महाराष्ट्र सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा और मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति मान्यता और संबद्धता प्रदान की गई है. इससे उत्तर-पूर्व मुंबई के भांडुप, मुलुंड, नाहुर, कांजुरमार्ग और ठाणे में कानूनी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को बड़ी शैक्षिक सुविधा मिली है.इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए निदेशक ऋद्धेश रमेश खानविलकर ने बताया कि पिछले दो वर्षों से…
मुंबई. भारत के खिलाफ जंग में पाकिस्तान को दिए गए सामरिक और भावनात्मक समर्थन के कारण तुर्किए, अजरबेजान आदि देशों का भारत में पुरजोर विरोध शुरू हो गया है. एक तरफ भारतीय पर्यटकों ने तुर्की, अजरबेजान एवं और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के बॉयकॉट की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं भारत में तुर्किए, अजरबेजान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से संबंधित कंपनियों एवं उत्पादों के बहिष्कार की मांग भी जोर पकड़ने लगी है. इसी माहौल में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 1) पर तुर्किए से संबद्ध कंपनी सेलेबी एनएएस…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution