Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी शाखा क्रमांक 92 की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. शाखा प्रमुख रामचरण चंदेलिया की संकल्पना तथा पल्लवी ब्लड सेंटर के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. बांद्रा पूर्व के बीकेसी रोड, वाल्मीकि नगर स्थित शिवसेना यूबीटी शाखा क्रमांक 92 में आयोजित शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया. इसमें सभी धर्मों की महिला, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. शिविर को सफल बनाने में शाखा प्रमुख चंदेलिया, एवं उनकी शाखा से जुड़े शिवसैनिक, गट प्रमुख, महिला पुरुष पदाधिकारी एवं…
मुंबई. पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की आतंकियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के बाद भड़की भारत पाकिस्तान के बीच की जंग में फिलहाल सीज फायर हो चुका है. लेकिन दोनों तरफ से चल रही बयान बाजी से लड़ाई फिर से छिड़ने की आशंका बनी हुई है. पाकिस्तान की फितरत को देखते हुए आतंकी हमले जारी रहने का खतरा अभी भी बना हुआ है. खुफिया एजेंसियों ने भी खासकर मुंबई पर 26/11 की तर्ज पर बड़े आतंकी हमले की संभावना का इनपुट दिया है. ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार सजग हो गई है. भारत और…
मुंबई. मालवणी में वर्ष 2018 में हुई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को मुंबई उच्च न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है.लगभग साढ़े 6 साल से जेल में बंद आरोपी विकास पाटिल पर अपने बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है. मालवणी पुलिस ने उसे 15 अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया था लेकिन उसके बाद पुलिस ने मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. ऐसे में त्वरित सुनवाई और मुकदमे में देरी के अधिकार का हवाला देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय ने विशाल को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया.कोर्ट ने…
‘गोवर्धन गौशाला कोंकण’ परियोजना का उद्घाटनगौशाला परियोजना किसानों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सिंधुदुर्ग. किसानों को समृद्ध बनाने के लिए देसी गायों का संरक्षण जरूरी है और जब तक गौमाता का संरक्षण नहीं किया जाता है, तब तक प्राकृतिक खेती को गति नहीं मिल सकती है, ऐसा दृढ़ विश्वास राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया किया है. सिंधुदुर्ग जिले के करंजे–साटमवाडी (ता. कणकवली) में 70 एकड़ भूमि पर निर्मित ‘गोवर्धन गौशाला कोंकण’ परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हुआ.
सिंधुदुर्गनगरी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मालवण के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमाबक पूजन करके अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा थे. उनके विचार सभी के लिए प्रेरणादायक हैं. सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड समय में शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया.मालवण स्थित राजकोट किले पर निर्मित शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दर्शन व पूजन समारोह मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पालक मंत्री…
मुंबई. क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब खेला कतर और यूएई की महिला टीमों के बीच खेले गए टी 20 मैच के दौरान देखने को मिला. मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही यूएई की महिलाओं ने 16.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन बना लिए. लेकिन उसके बाद आश्चर्यजनक रूप से यूएई की सभी दस बल्लेबाज बिना एक भी रन बनाए एक के बाद एक रिटायर्ड हर्ट होती चली गई. ये नजारा देखते क्रिकेट प्रेमी भौंचक्के रह गए.बैंकॉक में महिला टी20 विश्व कप 2026 एशियाई क्वालीफायर मैच में यूएई ने कतर के…
मुंबई. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की पूरी हेकडी निकल गई है. परिणाम स्वरूप पाकिस्तान शनिवार को युद्ध विराम को तैयार हो गया है. इस उपलब्धि के लिए लोढ़ा फाउंडेशन ने भारतीय सेना का आभार माना है. फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि हमारे वीर सशस्त्र बल 140 करोड़ भारतीयों की आज़ादी और गरिमा की रक्षा कर रहे हैं. देश इनका हमेशा ऋणी रहेगा. इनकी वीरता और बलिदान को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए, लोढ़ा फाउंडेशन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए हमारे सैनिकों के परिवारों को निम्नलिखित प्रकार से समर्थन देगा.1. लोढ़ा फाउंडेशन शहीदों के बच्चों…
मुंबई. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए मुंबई कांग्रेस की ओर से शनिवार को बांद्रा-पूर्व में ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया गया तथा देश की रक्षा के लिए हमारे बहादुर सैनिकों के अटूट समर्पण का सम्मान करते हुए, यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस हमारे निडर सशस्त्र बलों के साथ एकजुट है.मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में खेरवाड़ी जंक्शन बांद्रा पूर्व से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जय…
विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र में सिंचाई को बढ़ावा5.78 लाख एकड़ कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभभोपाल. तापी मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच शनिवार को एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. इस सिलसिले में भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लगभग 19,244 करोड़ रुपए के इस समझौते की वजह से विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के बड़े कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा.सिंचाई और जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय नियंत्रण मंडल की बैठक शनिवार को भोपाल में हुई. बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन तथा…
मुंबई. कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की आतंकी हमले में नृशंस हत्या का जबरदस्त बदला भारत ने ले लिया है. 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बदले भारत ने 7 मई को पीओके सहित पाकिस्तान के 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर डाला. भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्तान भारत के सी इलाकों में लगातार बम बारी कर रहा है. हालांकि भारत के मजबूत और डिफेंस की वजह से पाकिस्तान को बड़ा हमला अब तक नहीं कर पाया है लेकिन सीमाएं क्षेत्र के निवासियों को पाकिस्तानी हमले का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. लेकिन…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution