Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. भाजपा द्वारा “संगठन पर्व” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिन कार्यकताओं को भाजपा में मंडल व वॉर्ड अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिली है उनका बीजेपी के दादर स्थित मुंबई प्रदेश कार्यालय में सत्कार किया गया. इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार, मुंबई महामंत्री अमित साटम, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष व सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं भाजपा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने नवनियुक्त मंडल व वॉर्ड अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं दी.”संगठन पर्व” अभियान के अंतर्गत बीजेपी ने इस बार 35 से 45 आयु वर्ष के युवाओं को मंडल व वॉर्ड…
मुंबई. अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने तेज गर्मी के दौरान बिजली का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी. इससे उपभोक्ताओं का पैसा बचेगा और यह पर्यावरण के लिए भी हितकारी सिद्ध होगा.अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे झुलसाने वाली गर्मियों के दौरान बिजली की खपत का ध्यान रखकर ठंडक पाएं. ठंडक देने वाले उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली के बिल बढ़ सकते हैं, क्योंकि तेज गर्मी के दौरान बिजली की खपत बढ़ जाती है और ग्राहक ज्यादा टैरिफ वाले स्लैब्स में पहुंच जाते हैं. इसका बिजली के बिलों पर बड़ा असर होता है. इसलिए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी…
केंद्रीय अल्पसंख्याक मंत्री किरण रिजिजू का बड़ा बयानमुंबई. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरका द्वारा बनाए गए नए वक्फ कानूनों के संदर्भ में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वक्फ (संसोधन) कानून 2025 का मूल उद्देश्य पहले के कानून की खामियां दूर कर वक्फ बोर्ड की कार्यक्षमता को बढ़ाना है. वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन की समस्याओं व चुनौतियों को दूर कर कानून बनाया गया है. इस कानून की वजह से किसी के भी अधिकार का हनन नहीं होने वाला है. सभी गरीब व जरूरतमंद मुस्लिमों को न्याय मिलेगा.मुंबई में आयोजित पत्रकार…
मुंबई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के नृशंस हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई. मृतकों में 6 पर्यटक महाराष्ट्र केभी शामिल हैं. महाराष्ट्र के मृतक पर्यटकों के नाम दिलीप डिसले और अतुल मोने बताए जा रहे हैं. तो वहीं इस हमले में माणिक पटेल और एस. भालचंद्र नामक महाराष्ट्र के दो पर्यटक घायल भी हुए हैं. इनमें से एक पनवेल का निवासी है. घायलों में एक पर्यटक को तीन गोली लगने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मुख्यमंत्री फडणवीस की है…
27 की नृशंस हत्या, कई अन्य घायलमुंबई. पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटी जम्मू कश्मीर सरकार को बड़ा झटका देते हुए आतंकियों ने पहलगाम में एक बड़ी आतंकी वारदात को मंगलवार को अंजाम दिया. आतंकियों ने धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में 27 निर्दोष पर्यटकों को नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकवादियों ने धर्म और नाम पूछने के बाद हिंदू पर्यटकों गोली मारी थी. इस कायराना हरकत की जिम्मेदारी टी. आर. एफ. (द रेसिस्टेंस फ्रंट) नामक नव गठित आतंकी संगठन ने ली है. पुलिस की पोशाक में थे आतंकीबताया जा रहा है…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वॉर रूम बैठक में पिछली बैठकों में समीक्षा किए गए 18 परियोजनाओं और नई 15 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और इनका काम तय समयसीमा के अनुसार पूरा होना चाहिए. मंत्रालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रविण परदेशी, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित थे. साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हुए थे.सोमवार…
मुंबई. नकली पनीर या पनीर के समान पदार्थ का उपयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यापारी पनीर जैसे नकली उत्पाद बेचते पाया गया तो उसके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे.मंत्री झिरवल ने कहा कि पनीर एक पसंदीदा खाद्य पदार्थ है और बाजार में इसकी भारी मांग है. पनीर विशेष रूप से छोटे बच्चों के बीच लोकप्रिय है. हालांकि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में पाया गया है कि कुछ स्थानों पर नकली पनीर…
मुंबई. बढ़ती गर्मा से इन दिनों सिर्फ मुंबईकर ही परेशान नहीं हैं. बल्कि गर्मी बीकेसी स्थित खाड़ी क्षेत्र में रहनेवाले सरीसृप वर्ग के प्राणियों को भी बेहाल कर रही है. शुक्रवार को गर्मी से बेहाल ऐसे ही एक नागराज को बीकेसी क्षेत्र में सड़क पर घूमते देखा गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्रों ने नागराज को पकड़कर सुरक्षित वनक्षेत्र में पहुंचाया.मिली जानकारी के अनुसार, बांद्रा- पूर्व के बीकेसी स्थित वोकहार्ट अस्पताल के पास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में दोपहर करीब 2:15 बजे में एक सांप घुस आया था. इस घटना से वहां लोगों में हड़कंप मच…
5 साल बाद खुला राजमुंबई. ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र से कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 17 वर्षीय किशोर की 5 साल पहले की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने अब सुलझाई है. बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ थ्रिलिंग स्टोरी की तर्ज पर अंजाम दिए गए इस हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है.भिवंडी के भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय शोएब रशीद शेख नामक किशोर 20 नवंबर 2020 को रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था. उसे ढूंढने की तमाम कोशिशें नाकाम हुईं. 21 नवंबर को परिजनों ने…
मुंबई. बांद्रा-पूर्व रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर-बेहराम नाका पर शेयरिंग रिक्शा चालकों की मुंहजोरी के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के विधायक व युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई ने बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और यातायात पुलिस की उपस्थिति में बांद्रा पूर्व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक सरदेसाई ने आम नागरिकों की समस्या सुनी तथा समस्याओं के निराकरण एवं उचित सुविधाओं व सुरक्षा के संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution